1. अपनी भाषा में लिखो :-
1. पश्चिम बंगाल के किसी एक पहाड़ का नाम लिखो।
उत्तर : 'सिंगलीला पर्वत पश्चिम बंगाल का एक सुंदर पहाड़ों में से एक है।
2. पहाड़ की बात करते ही तुम्हारी आँखों के सामने कैसा दृश्य आता है?
उत्तर : पहाड़ की बात करते समय हमारे सामने ऊंची चोटियाँ, तीव्र गति से बहती नदियाँ और उसके साथ-साथ हरे-भरे वृक्ष का दृश्य उपस्थित हो जाता है।
3. वर्षा में मछली पकड़ने की अपनी अनुभूति अथवा मछली पकड़ने से सम्बन्धित कोई कहानी लिखो।
उत्तर: वर्षा के कारण जब तालाब या सरोवर भर जाते हैं तो मछली पकड़ना सरल हो जाता है। वंशी के द्वारा मछली आसानी से पकड़ी जाती है। मैंने मछली की कहानी द-सुता का पाक पढ़ी थी। इसी कारण मैंने भी मन बना ली कि मैं भी मछली पकड़ने जाऊँगा लेकिन मछली पकड़ने के बाद मैंने देखा मछली बहुत तड़प रही थी मेरा मन नहीं माना। मैंने पुनः मछली को पानी में छोड़ दिया।
4. वर्षा काल का प्राकृतिक रूप कैसा होता है? तुम्हारे पाठ्य-पुस्तक में वर्षा से जुड़ी और कौन-कौन सी बातें लिखी हैं?
उत्तर : वर्षाकाल का समय बहुत ही सुन्दर हो जाता है। जहाँ एक तरफ नदी, तालाब, कुएँ पानी से भर जाते हैं वहीं पेड़ पौधे भी सुन्दर लगते हैं और हरे भरे हो जाते हैं। बच्चे कागज के नौका बनाकर पानी में छोड़ते हैं। ज्यादा वर्षा होती है तो स्कूल की छुट्टी हो जाती है। बच्चे सारा दिन खेलते हैं। वर्षा के समय फुटबाल खेलने में ज्यादा आनन्द आता है। हमारी पाठ्य पुस्तक में वर्षा से जुड़ी एक कहानी लिखी गयी है जिसमें बतलाया गया है कि मेढक के टरनि पर वर्षा होती है।
2.स्तम्भ के वाक्यों को मिलाओ :-
(1) कुरूया पक्षी रोते-रोते उड़ता है। (b) बगुले उड़ते कतारों में
(2) चलो मछली पकड़ें चलकर (c) नए साल के नए जल में।
(3) राम चिरैया चोच मारतो बार-बार (d) मछली मिली नही किसी बार
(4) खाएगी क्या वह अब (a) मछली मिली नहीं तो उधर चल
3. दिए गए सूत्रों के अनुसार गीत से कहानी बनाओ।
नए वर्ष के जल में ……….. । बरसात के सुहाने समय में ……….. खेत खलिहान मैदान कितने पक्षी ……….. उनमे कोई ………. । जब मछली इधर नहीं मिली तो …………।
4. किसी उत्सव या कार्यक्रम में तुमने खूब मौज-मस्ती किया और तुम्हें आनन्द- मिला है । उस दिन तुमने क्या-क्या किया उसे दैनिकी डायरी के रूप में अपनी कापी पर लिखो?
उत्तर : स्वंय करों।
5. वैसी दो रचनाओं का नाम लिखो जिनकी मूल कहानी किसी अन्य भाषा में लिखी हो और उसे तुमने अपनी भाषा में पढ़ा हो और तुम्हें अच्छा लगा हो ?
उत्तर : नन्हा संगीतकार / काबुलीवाला।
6. बरसात के किसी एक दिन के अपने अनुभवों के बारे में लिखते हुए अपने मित्र को पत्र लिखो?
उत्तर:
प्रिय मोनु,
दिनांक : 23/10/2022
कैसे हो? मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ तुम भी मेरे अंकल, आण्टी के साथ ठीक होगे। बहुत दिन बीत गए तुम्हारा पत्र नहीं आया। मैंने सोचा मैं ही तुम्हें पत्र लिखूं। तुम जानते हो। यहाँ ज्यादा वर्षा होने पर सब जगह पानी भर जाता है। वही हुआ पिछले हफ्ते शुक्रवार को। वर्ष हो रही थी वह धीरे-धीरे तेज होती गई। इस कारण शनिवार को माँ ने मुझे विद्यालय जाने से मना कर दिया। में बहुत खुश हुआ। मैने जल्दी अपनी पढ़ाई पूरी की और माँ की आज्ञा पाकर मैं अपने दोस्तों के साथ फुटबाल खेलने चला गया। तुम जानते हो वर्षा के समय फुटबाल खेलने में कितना आनन्द आता है। मैने शनिवार और रविवार में खूब मौज मस्ती की।
तुम्हारे पत्र की प्रतीक्षा में
तुम्हारा मित्र
आनन्द
7. ऐसा चित्र बनाओ जिसमें कविता में आई निम्नलिखित बातें हों ?
नदी का किनारा, पानी से भरा मैदान, बगुलों की कतार, रामचिरैया, लड़के-लड़कियों का दल/ समूह।
8. नीचे के प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखो :
1. मेच, राभा, गारो, लेपचा और टोटो कौन है?
उत्तर : पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले जनजाती है।
2. प्रकृति को बारिश किस तरह बचाती है?
उत्तर : प्रकृति के चारों तरफ वृक्ष, खेत खलिहान, तालाब होते हैं। वर्षा होने पर यह सब वर्षा को पानी से भर जाते हैं और चारों तरफ हरियाली का एक अनुपम दृश्य देखने को मिलता है। पक्षी पेड़ों में बैठकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। जानवर को अपना भोजन जल्द प्राप्त हो जाता है। इस तरह बारिश प्रकृति को बचाती है।
3. अकाल या सूखा कहने से क्या समझ में आता है?
उत्तर : अकाल या सूखआ का अर्थ है जब धरती विरान नजर आती है। धरती का कोई रूप प्राकृतिक सौन्दर्य से अलग होता है। लोगों को खाने के लाले भी पड़ जाते हैं।
4. बारिश नहीं होने के कारण मनुष्यों, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों की दशा कैसी हो जाती थी?
उत्तर : बारिश नहीं होने पर सभी मनुष्य, पेड़-पौधे और पक्षी की दशा बहुत खराब हो जाती है। क्योंकि जल ही जीवन है।
5. भगवान के राजमहल में पहुँच कर मेंढ़क ने क्या देखा?
उत्तर : मेढ़क जब भगवान के राजमहल पहुंचा तो देखा सभी लोग वहां भोज का आनन्द ले रहे है। यहाँ तक कि उनकी पत्नी और मंत्रिगण आनन्दमय हैं।
6. राजमहल के दृश्य को देखखर मेढ़क गुस्से में आकर उत्तेजित क्यों हो गया?
उत्तर : मेढक गुस्से में इसलिए आया कि धरती पर पानी नहीं बरस रहा है और यहाँ के लोग और मंत्रो मस्ती में हैं।
7. भगवान के सिपाही मधुमक्खी, बाघ और मुर्गा के हाथों किस तरह बेहाल हुए?
उत्तर : भगवान के सिपाही इसलिए बेहाल हो गए कि मधुमक्खी उन्हें डंक मारने लगी। बाघ उन्हें खा जाने का भय दिखाया और मुर्गा भी पंख फड़फड़ाकर उन्हें डराने लगा।
8. शिक्षक / शिक्षिका की सहायता से बारिश से जुड़ी दो कविताएँ और कहानियों का संकलन करो।
उत्तर: स्वयं करो।
9. कृषि और वर्षा से जुड़े शब्दों को लिखो ।
उत्तर: कृषि : हल, बैल, जुआठ, खाद, कुदाल
वर्षा : बादल, नदी, कुआँ, पोखर, तालब
10. कृषि और वर्षा में कैसा मेल है, बताओ?
उत्तर: कृषि और वर्षा का मेल बहुत पुराना है। अगर वर्षा नहीं हुई तो कृषि नहीं हो सकती। अगर मिट्टी जोत भी दी जाए और बीज भी डाल दिया जाए तो बीज धरती के अंदर जमेगा नहीं। और वर्षा थोड़ी होने के बाद रुक जाती है तो छोटे-छोटे पौधे भी सूख जाते हैं। अगर वर्षा हुई तो कृषि भी होगी।
1. संक्षेप में उत्तर दो :-
1. तुमने कितने रंगों वाले बादल देखे हैं?
उत्तर : मैने काले, सफेद, नीले बादल देखे हैं।
2. बादलों की गरज सुनने में कैसी लगता है?
उत्तर: बादलों की गरज सुनने में भयंकर लगती है।
3. बादल धरती पर क्या बरसाती है ?
उत्तर : बादल धरती पर जल बरसाती हैं।
4. बादलों को देख कौन नाच उठते हैं?
उत्तर: बादलों के देख मोर, पपीहा नाच उठते हैं।
5. बादल जग की प्यास किस तरह बुझाते है?
उत्तर : बादल से वर्षा होती है और वह जग की प्यास बुझाती है।
6. बादल हमें क्या-क्या सिखाते हैं?
उत्तर : बादल हमें परोपकारी बनने की शिक्षा देते हैं।
2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखो ।
1. नभ में बादलों की हलचल के बारे में लिखो ।
उत्तर : जब आकाश में बादल छाते हैं तो वर्षा होती है। बादल गरजते हैं और आसामन में उड़ते नजर आते हैं।
2. बादल हमारी सहायता किस प्रकार करते हैं?
उत्तर : बादल जब वर्षा करते हैं तब वर्षा का पानी धरती के कोने-कोने तक पहुँचती है और इस कारण बर्षा का पानी सभी जीवों तक पहुँच जाता है और सभी जीव अपनी बुझाती है।
3. सारे जग की प्यास बुझाने का अर्थ क्या है?
उत्तर : सारे जग की प्यास बुझाने का अर्थ है पृथ्वी के सभी मनुष्यों, जीव-जन्तुओं, वृक्ष आदि सभी को जल की जरूरत होती है। वर्षा होने पर उसके पानी से सभी की प्यास बुझ जाती है।
4. बादल हमें धरती की सेवा किस प्रकार करने के लिए कह रहे हैं?
उत्तर : जिस प्रकार बादल धरती पर पानी बरसाते है और सभी जीव जन्तुओं की प्यास बुझाते है। ठीक उसी प्रकार पृथ्वी के लोगों को भी पेड़ पौधे, जानवरों की सेवा करनी चाहिए।
5. बादल किस प्रकार बनते हैं? इसकी प्रक्रिया को लिखो।
उत्तर: समुद्र पर सूर्य की किरणें पड़ती है तो इनकी पानी गर्म होकर भाप बनता है। भाप ऊपर आसमान में जाकर ठण्डी होती है और बादल बनते हैं।
6. वैसे दृश्य का वर्णन लिखो जब आसमान बादलों से घिरा हो ।
उत्तर : जब आसमान में बादल छा जाते है, तब पूरा मौसम सुहाना हो जाता है। पृथ्वी पर सभी जीव खुश हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें तपती गर्मी से कुछ पल के लिए राहत मिल जाती है। बादल भी आकाश में आँख मिचौली खेलते हैं। सम्पूर्ण बादल सूर्य को ढक लेते हैं। पूरा वातावरण आनन्दमय हो जाता है।
7. बारिश आने वाली है। इस बात का अनुमान तुम किस तरह लगाते हो?
उत्तर : जब सूर्य का प्रकाश धीमा हो जाए और बादल अपनी हलचल तेज कर दे तब लगता है। बारिश आने वाली है।
8. बादलों के बरसने के बाद तुम्हें आस-पास कैसा बदलाव नजर आता है? लिखो।
उत्तर : बादलों के बरसने के बाद पूरा मौसम सुहाना हो जाता है। आस-पास तालाब, सरोवर पेड़, वृक्ष देखने से लगता है खुशी से झूम उठे हों।
3. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ अपने शब्दों में लिखो।
1. चातके, मोर, पपीहा नाचे —----- चातक, मोर, पपीहा इस आशा में नाचने लगते हैं कि अब वर्षा होगी।
2. देख दूर से आते बादल —------- दूर से काले बादल को देखर।
3. जंगल में मंगल हो जाते —------ जंगल में आनंद का - वातावरण छा जाता है।
4. जब नभ पर छा जाते बादल —- नभ पर छाये बादल देखकर सब खुश हो जाते हैं।
4. दिए गए शब्दों का वर्ण विच्छेद करो।
शीतल – शीत + ल
धनुष – धनु + ष
गोरं – गोरा + ए
धरती — घरा + इती
प्यास — पय + आस
5. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो :
मंगल - वर्षा होने पर जंगल में मंगल हो जाता हैं।
गर्जन - बादल का गर्जन सुनकर सब डर जाते हैं।
मोर - बादल देखकर मोर नाचने लगते हैं।
प्यास - पानी हमारा प्यास बुझाता है।
पाठ - सभी विद्यार्थी अपना पाठ याद करेंगे।
6. बेमेल को गोल घेरो तथा पास में लिखो :-
1. घातक, पपीहा,बैल, मोर
उत्तर : बैल।
2. बादल, घटा, मेघ, घन
उत्तर: घटा।
3. द्वीप, नदी, तालाब, समुद्र
उत्तर: द्वीप।
7. निम्नलिखित शब्दों का तीन-तीन पर्यायवाची लिखो।
मोर — मयूर, सितापांग, नर्तकप्रिय, नीलकंठ।
नभ — आकाश, आसमान, नभ, गगन।
जग — दुनिया, संसार, विश्व।
8. निम्न शब्दों से पहले से 'बादल' के पर्यायवाची शब्दों को खोजकर लिखो। एक लिख दिया गया है।
जैसे : मेघ, जलद, घन, नीरद, अंबुद, पयोधर, घन।
9. शब्द जाल में विशेषण को चुनकर घेरो और पास में लिखो :
उत्तर : शीतल, गहरा, गोरा, काला, नमी, घना।
10. संज्ञा और विशेषण की तीन जोड़ियाँ पाठ से चुनकर लिखो। जैसे हरे - वृक्ष है।
उत्तर : गोरे - बादल, काले - बादल, शीतल - पवन, सूखे - वृक्ष।
11. कविता की इन पंक्तियों से क्रिया शब्द लिखो
1. शीतल पवन चलाते बादल - चलाते।
2. जब नभ पर छा जाते बादल छा - जाते।
3. इतना नीर बहाते बादल - बहाते।
4. पहला पाठ पढ़ाते बादल - पढ़ाते।
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो
1. उन उभयचर प्राणियों का नाम लिखो जिन्हें तुम जानते हो।
उत्तर : उभयचर प्राणी कछुआ, मगरमच्छ, घोंघा ।
2. सरककर चलने वाले कुछ प्राणियों का नाम लिखो जिन्हें तुम जानते हो ?
उत्तर : साँप, केंचुआ।
3. बच्चों हेतु लिखी गई पशु-पक्षियों की कहानियों में सबसे चालाक प्राणी तुम किसे समझते हो ?
उत्तर : बच्चों के हेतु लिखी गई पशु-पक्षियों की कहानियों में सबसे चालाक प्राणी सियार को समझता हूँ।
4. मिट्टी के नीचे होने वाली कुछ फसलों का नाम लिखो ।
उत्तर : आलू, मूली, सूरन, प्याज, लहसून।
5. धान के पौधे में हमें क्या मिलता है?
उत्तर : धान के पौधे से हमें चावल मिलता है।
6. मगरमच्छ और सियार से संबंधित और कोई अन्य कहानियों को कुछ वाक्यों में लिखो?
उत्तर : ऊपर की कहानी में हमने पढ़ा है कि मगरमच्छ तीनों बार धोखा खाया। उसकी इच्छा थी कि मैं सियार का दिल खाऊँ। क्योंकि उसे लगता था कि सियार ने आलू, ईख खूब खाया है। उसका दिल भी खूब मिठा होगा। एक दिन उसने सियार से बोला, हम तुम दोनों दोस्त हैं, चलो द्वीप के बीचों-बीच कुछ दिन वहाँ साथ रहेंगे। वहाँ खाने के बहुत सी वस्तुएँ हैं। सियार उसकी बातों में आकर उसके पोठ पर बैठकर चल दिया। वहाँ पहुँचा तो मगरमच्छ बोला। मामा सियार मैं तुम्हारा दिल खाऊँगा। मामा सियार बात सोचा और बोला- भाँजे पहले क्यों नहीं बताया। मैं अपना दिल वहीं रखक्र आ गया। चलो मैं अपना दिल ले आता हूँ। मूर्ख मगरमच्छ उसे बैठा कर वापस लाया। जैसे ही किनारे पर पहुँचा सियार भागते हुए बोला मूर्ख से दोस्ती नहीं करना चाहिए।
2. 'क स्तम्भ के साथ 'ख' स्तम्भ मिलाकर देखो :-
मगरमच्छ —- नदी
सियार —- जंगल
आलू —- खेत
गन्ना —- चीनी
गाय —- पुआल
3. कहानी के घटनाक्रमों को सजाकर लिखो :-
1. अत : उसने सियार को ठगने की नीयत से कहा कि, ” पौधे का ऊपर हिस्सा लेकिन मेरा और निचला हिस्सा तुम्हारा।” (2)
2. मगरमच्छ और सियार दोनों मिलकर खेती करने गए। किसकी खेती करेंगे? आलू की खेती। (1)
3. अबकी बार गन्ने की खेती हुई। मगरमच्छ ऊपरी हिस्से को लेकर उसे चबाकर देखा, बहुत नमकीन लगा । (4)
4. इसके बाद धान की खेती हुई। मगरमच्छ ने निचले हिस्से को पाकर समझा कि वह बहुत ठगा गया है। (3)
5. मगरमच्छ ने सियार से कहा, नहीं भाई, तुम्हारे साथ अब मैं और खेती करने नहीं जाऊँगा, तुम बहुत उगते हो। (5)
4. खाली स्थानों को भरो :-
1. सियार और मगरमच्छ दोनों मिलकर खेती करने लगे।
2. उसने सोचा आलू शायद उस पौधे का फल होगा।
3. सियार धान समेत पौधे के धान को काटकर ले गया।
4. अबकी बार गन्ने की खेती हुई।
5. सियार मिट्टी खोदकर सब आलु निकाल कर अपने घर ले गए।
5. पास वाली टोकरी से शब्दों को खोजकर समान अर्थ वाले शब्दों के बगल में लिखो :
खेती — कृषि
गन्ना — ईख
ऊपरी हिस्सा — शीर्ष भाग
मिट्टी — मृत्तिका
6. वाक्यों को पूरा करो :-
1. 'मूर्ख मगरमच्छ की कहानो' पढ़कर लग रहा है कि सचमुच वह मूर्ख था।
2. कहानी की सियार वास्तव में बहुत चालाक था।
3. मगरमच्छ कहानी में कुल तीन बार ठगा गया है। पहली बार ठगाया क्योंकि आलू की खेती हुई। दूसरी बार ठगे जाने के कारण है धान उसके बाद फिर ईख के बारे में नही जानने के कारण वह ठगा गया।
4. सियार बार-बार फायदे में रहा क्योंकि वह खेती के बारे में जानता था।
7. वाक्यों के रंगीन शब्दों में कौन किस तरह का शब्द है लिखो :
1. मगरमच्छ और सियार मिलकर खेती करने गए। (क्रिया)
2. उसने सोचा आलू शायद उस पौधे का फल होगा। (सर्वनाम)
3. अच्छा अगली बार देखूंगा। (क्रिया)
4. सोचा है मिट्टी खोदकर सब धान निकाल लूँगा। (क्रिया)
5. इस बार मुझे निचला हिस्सा देना होगा। (विशेषण)
8. सही वाक्य के आगे सही (√) निशान और गलत वाक्यों के आगे गलत (x) निशान लगाओ।
1. कहानी का मगरमच्छ बहुत ही चालाक और चतुर था। (x)
2. मगरमच्छ सियार को ठगना चहता था। (x)
3. आलू की खेती में निचले हिस्से को पाकर सियार ठगा गया। (x)
4. धान की खेती के समय मगरमच्छ को फसल का ऊपरी हिस्सा मिला। (x)
5. मगरमच्छ गन्ने के पौधों को घर ले जाकर आराम से खाने लगा। (x)
9. वाक्य बताओ :
1. ऊपरी हिस्सा - गन्ना का ऊपरी हिस्सा नमकीन होता है।
2. निचला हिस्सा - आलु पौधे के निचले हिस्से में होता है।
3. खेती - भारत में अधिक लोग खेती करते है।
4. नमकीन - मुझे नमकीन ज्यादा पसन्द है।
10. विपरीतार्थक शब्द :-
फायदा — नुकशान
मीठा — खट्टा
नीचे —- ऊपर
काम —- बैकाम
मजा — बैमजा
11. उपेन्द्रकिशोर रायचौधुरी (1863-1995) वर्तमान बांग्लादेश के सरमन सिंह जिले मनासाय नामक स्थान में इनका जन्म हुआ था। उन्होंने शिशु नाथ किशोरी हेतु उपयोगी भाषा में कविताएँ, कहानियाँ, उपन्यास, मनोरंजक तथा वैज्ञानिक कहानियों की बंगला भाषा की है। उनकी रचनाओं में बच्चों की रामायण, बच्चों का महाभारत, संकालेर कथा, दुनीर बोई, गुपी-गाइन बाया बाइन प्रसिद्ध है। 1993 ई० में उन्होंने बाल पत्रिका 'संदेश' प्रकाशित किया। संगीत तथा चित्रकला में भी वे पारंगत थे। उनकी संतानों में सुखलब राय दण्यलता चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सुविनय राय और पौत्र सत्यजीत राय सभी बांग्ला साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकारों मे है। प्रस्तुत पाठ की कहानी बांग्ला पुस्तक दुन दुनीर आई में रखी गई रचना का हिन्दी अनुवाद है।
(1) उपनेवराय चौधुरी द्वारा लिखित दो प्रसिद्ध पुस्तकों के नाम लिखो ।
उत्तर: बच्चों की रामायण, बच्चों की महाभारत।
(2) उन्होंने बच्चों की कौन-सी पत्रिका प्रकाशित की थी?
उत्तर: उन्होंने बच्चों की 'संदेश' पत्रिका प्रकाशित की थी।
(3) उनकी संतानों में शिशु बाल-साहित्यकार के रूप में कौन-कौन अति परिचित है?
उत्तर : उनकी संतानों में शिशु बाल साहित्यकार के रूप में मुखलता राय, सुकुमार राय अति परिचित है।
12. नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर लिखो :
1. कहानी में कौन-कौन खेती करने गए ।
उत्तर : कहानी में मगरमच्छ और सियार खेती करने गये।
2. उन्होंने कौन-कौन सी फसलों की खेती की?
उत्तर : आलू, धान और गन्ना की खेती की।
3. खेती करने में किसे फायदा और किसे नुकसान हुआ ?
उत्तर : खेती करने में सियार को फायदा और मगरमच्छ को नुकसान हुआ।
4. गन्ने की खेती के समय सियार को ठगने के लिए मगरमच्छ ने कौन-सा फंदा रचा था?
उत्तर : गन्ने की खेती के समय सियार को ठगने के लिए मगरमच्छ ने अपने लिए ऊपरी हिस्सा देने को कहा।
5. 'मूर्ख मगरमच्छ की कहानी में मगरमच्छ ने सियार को तुम बहुत ठगते हो कहकर दोष लगाने के बाद भी, वास्तव में वह अपनी मूर्खता के कारण ही बार-बार ठगा गया। "कहानी के पढ़ने के बाद यदि ऐसा ही लगता हो तो क्यों ऐसा लगा, इसे बताने के लिए कहानी से खोजर तीन वाक्य लिखो ?
उत्तर : पौधे का ऊपरी हिस्सा मेरा और निचला हिस्सा तेरा। लेकिन इस बार मैं ऊपरी हिस्सा नहीं लूंगा। इस बार निचला हिस्सा देना होगा। इस बार तुम्हें ऊपरी हिस्सा नहीं लेने दूंगा। पूरी ऊपरी हिस्सा में ही ले जाऊँगा।
1. संक्षेप में उत्तर दो:
1.1. मोहल्ले के लड़के छतों पर क्या करते थे?
उत्तर: मुहल्ले के लड़के छतों पर पतंग उड़ाते थे।
1.2. लेखक ने किससे पक्षी न लाने की विनती की थी?
उत्तर: लेखक ने अपनी भाभी से पक्षी न लाने की विनती की थी।
1.3. लेखक का मन खिन्नव क्यों हा जाता था?
उत्तर : लेखक का मन चिड़ियों को पिंजड़े में बंद देखकर खिन्न हो जाता था।
1.4. लेखक ने पिंजरे का दरवाजा किसलिए खोल दिया था?
उत्तर : लेखक ने पिंजरे का दरवाजा इसलिये खोल दिया कि पक्षी उड़ जाएँ।
1.5. लेखक को किसने डाँटा ?
उत्तर : लेखक को उनकी भाभी ने डाँटा ।
1.6. पक्षियों को आजाद कर देने के बाद लेखक को क्या मिला?
उत्तर : पक्षियों को आजाद कर देने के बाद लेखक को खुशी मिली।
2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखो :
1. पक्षियों के उड़ता देखकर लेखक को क्या लगता थ?
उत्तर : पक्षियों को उड़ते देखकर लेखक को लगता था कि डार के डार उड़ रहे हैं।
2. बंद पिंजरे में पक्षी क्या करते रहते थे?
उत्तर : बंद पिंजरे में पक्षी बीखते-चिल्लाते, पंख फड़फड़ाते रहते थे।
3. पड़ोस की औरतों ने चिड़ियाँ देखकर क्या कहा ?
उत्तर : पड़ोस की औरतों ने चिड़ियों को देखकर कहा, वाह! कितनी सुन्दर चिड़िया है।
4. भाभी ने लेखक को किस बात के लिए डाँटा ?
उत्तर : भाभी ने लेखक को पिंजरा को खोल देने के लिए डांटा।
5. अवसर मिलते ही लेखक ने क्या किया?
उत्तर : अवसर मिलते ही लेखक ने पिंजरे का दरवाजा खोल दिया।
6. पक्षियों को आजाद कर लेखक को कैसा लग रहा था?
उत्तर : पक्षियों को आजाद कर लेखक को खुशी हो रही थी।
7. लेखक क्या सोच रहे थे?
उत्तर : लेखक सोच रहे थे कि कैसे पक्षियों को आजाद करूं।
8. लेखक ने पक्षी को आजाद कर किस तरह का कार्य किया?
उत्तर : लेखक ने पक्षी को आजाद कर अच्छा कार्य किया।
9. लेखक के पिंजरे में बंद सभी पक्षी अच्छे नहीं लगते थे। इससे लेखक के स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर : लेखक को पिंजरे में बंद पक्षी अच्छे नहीं लगते थे इससे लेखक का पता चलता है कि वह आजादी प्रिय हैं।
10. पशु-पक्षियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर : हमें पशु-पक्षियों के साथ दयालुता का व्यवहार करना चाहिए।
3. कोष्ठक में से सही शब्दों को चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो : -
3.1. आस-पास के घरों की ___ एक दूसरे से सटी हुई थी।(छतें / खिड़कियाँ)
उत्तर: छतें
3.2. मँझली ____ की पक्षी पालने का शोक ता (काकी/भाभी)
उत्तर : भाभी
3.3. लेखक अपने घर में सबसे ____ बालक था। (बड़ा/छोटा)
उत्तर : छोटा
3.4. लेखक के मित्र छत पर ______ उड़ा रहे थे। (पतंग/पक्षी)
उत्तर : पतंग
3.5. भाभी ने परिवार के अन्य लोगों से मेरी _____ की (शिकायत/ बड़ाई)
उत्तर : शिकायत
4. सही विकल्प के सामने सही का () निशान लगाओ :
4.1. हर घर के बरामदे में क्या लटके रहते थे?
(i) पतंगें ( )
(ii) पिंजरे (√)
(iii) पक्षी ( )
उत्तर : (ii) पिंजरे
4.2. भाभी किनके साथ बाजार गई थी ?
(i) लेखक के साथ ()
(ii) अकेली ( )
(ii) अपनी सहेलियों के साथ (√ )
उत्तर : (iii) अकेली
4.3. जब भाभी घर लौटी पिंजरा खाली देख
(i) खुश हुई ()
(ii) गुस्सा हुई (√ )
(iii) रोने लगी ( )
उत्तर : (ii) गुस्सा हुई
4.4. किसकी आवाज सुनकर मन खिन्न हो जाता था ?
(i) भाभी की ( )
(ii) पड़ोसियों का ( )
(ii) पक्षियों की (√ )
उत्तर : (ii) पक्षियों की
4.5. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही है?
(i) भाभी चार विड़ियाँ खरीदकर ले आई (√)
(ii) भाभी चार चिड़ियाँ पकड़कर ले आई ()
(ii) भाभी चार चिड़ियाँ माँग कर ले आई ( )
उत्तर : (i) भाभी चार चिड़ियाँ खरीदकर ले आई।
5. निम्नलिखित शब्दों का बहुवचन रूप लिखो :
पतंग —- पतंगें
पिंजरा — पिंजरों
चिड़िया — चिड़ियों
छत —-- छतों
औरत —- औरतें
सहेली —- सहेलियाँ
6. निम्नलिखित शब्दों की बर्तनी को शुद्ध करके लिखो -
वचपन —- बचपन
जोडा — जोड़ा
रूआसा — रूआँसा
बिनती — विनती
दरबाजा — दरवाजा
स्वयं —- स्वयं
7. सही विकल्प चुनकर उसके सामने सही (√) का निशान लगाओ :
1. इनमें से कौन-सा समूह समानार्थी शब्दों का समूह है।
(i) पंक्षी, पंख, चिड़िया। ( )
(ii) पक्षी, चिड़िया, गोरैया। ( )
(ii) पक्षी, पंछी, चिड़िया। (√)
2. छोटी का विलोम शब्द -
(i) बड़ा ()
(ii) बड़े ( )
(iii) बड़ी (√)
3. आकाश में _____ उड़ रहे थे। इस वाक्य में रिक्त स्थान में भरा जाने वाला शब्द है :
(i) पक्षी (√)
(ii) चिड़ियाँ ()
(iii) पक्षियाँ ()
8. बिखरे शब्दों को जोड़कर वाक्य बनाओ :
1. के / लड़के / पतंग / उड़ाते / मोहल्ले / पर / छतों
उत्तर : मोहल्ले के लड़के छतों पर पतंग उड़ाते हैं।
2. सुंदर / चिड़ियाँ / वाह / कितनी / हैं
उत्तर : वाहा! चिड़ियाँ कितनी सुन्दर हैं।
3. अत्याचार / पर / कर / रही / इन / पक्षियों / आप।
उत्तर: आप इन पक्षियों पर अत्याचातर कर रही हैं।
4. दिन / अवसर / मिल / एक ही / गया।
उत्तर : एक दिन अवसर मिल ही गया।
9. पाठ से क्रिया पद वाले (शब्दों) दो वाक्य चुनकर लिखो :
वे कई दिनों से कुछ पक्षी लाने की बात कह रही थीं।
आप इन पक्षियों पर अत्याचार कर रही हैं।
10. पाठ से पाँच सर्वनाम शब्द को : —
उत्तर : उन, हमारा, उनकी, मुझे, वे 'चुनकर लिखो
11. निम्नलिखइत शब्द युग्मों का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।
रंग-बिरंगी : रंग-बिरंगी पक्षी ने मन मोह लिया है।
एक-दूसरे : हमें एक - दूसरे की सहायता करनी चाहिए।
चीखते-चिल्लाते : पक्षी पिंजड़े में चीखते-चिल्लाते थे।
देखा-देखी : देखा-देखी पाप, देखा -देखी पुण्य होता है।
1. संक्षेप में उत्तर दो:
1. किसी से कैसे बोलना चाहिए?
उत्तर : हमें बोलने से पहले सोच समझकर बोलना चाहिए।
2. किसी काम को कल पर क्यों नहीं टालना चाहिए?
उत्तर : मनुष्य की मृत्यु कभी भी हो सकती है। इसलिए किसी काम को टालना नहीं चाहिए।
3. अभ्यास करने का क्या लाभ है?
उत्तर : अभ्यास के द्वारा मूर्ख आदमी भी बुद्धिमान बन सकता है।
4. वर्षा के बहुत ज्यादा या कम होने से क्या नुकसान होता है?
उत्तर : वर्षा अगर ज्यादा हो जाती है तो फसल नष्ट होने लगता है। वहीं वर्षा कम हुई तो पानी के अभाव में फसल सूखने लगती है।
5. दूसरे को उपदेश नहीं देना चाहिए?
उत्तर : उपदेश देने से कोई फायदा नहीं होता बल्कि अपना समय नष्ट होता है।
6. दूसरे की पीड़ा को किसकी पीड़ा समझनी चाहिए?
उत्तर: दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझनी चाहिए।
7. हमारा सच्चा मित्र या शुभचिंतक कौन हैं? इसका पता कब चलता है?
उत्तर: हमारा सच्चा मित्र या शुभचिंतक वही होता है जो हमारे कष्टों को कम करता है।
8. बिगड़ी बात क्या बन पाती है?
उत्तर : बिगड़ी बात कभी बन नहीं पाती है।
9. मन की व्यथा को मन में ही क्यों छिपाए रखना चाहिए?
उत्तर : मन की व्यथा को मन में ही रखनी चाहिए क्योंकि कोई इसे सुनकर भी कम नहीं कर देगा।
10. हमें अपनी बड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए ?
उत्तर: अपने आप अपनी बड़ाई नहीं करनी चाहिए मित्र क्योंकि हीरा मूल्यवान होता है वह खुद अपनी बढ़ाई नहीं करता।
11. किसे सबसे अच्छा कार्य कहाँ गया है ?
उत्तर: परोपकार को सबसे अच्छा कार्य कहा गया है।
2. निम्नलिखित पंक्तियों के भाव स्पष्ट करो
1. हिये तराजू तौलि कै, तब मुख बाहर आनि ।
उत्तर : उपर्युक्त पंक्ति का अर्थ है बिना सोचे-विचारे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। कोई भी कार्य करने के पहले अच्छे से सोचना चाहिए और कोई भी बात बोलने के पहले सोच समझकर बोलना चाहिए।
2. परहित सरसि धरम नहीं भाई ?
उत्तर : परोपकार के बराबर कोई धर्म नहीं है।
3. सुनि अठिलैहे लोग सब बाँटि न लैहें कोई।
उत्तर : अपने मन के कष्ट को किसी के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए। सुनने वाला उसकी खिल्ली उड़ाएगा।
3. क्या हानि होगी ?
1. दूसरे से कठोर बात कहने पर।
उत्तर : वह व्यक्ति नाराज होगा।
2. आज का काम कल टालने पर।
उत्तर : वह काम कभी पूरा नहीं होगा।
3. मन की व्यथा हर एक से कहने पर
उत्तर : अपने मन की व्यथा दूसरे से कहने पर कभी कम नहीं होता।
4. अपनी बड़ाई अपने आप करने पर।
उत्तर : अपनी बनाई हुई इज्जत कम हो जाती है।
5. समय को खोने पर।
उत्तर : पछताना पड़ता है।
1. संक्षेप में उत्तर दो :
1. कविता के कवि कौन है?
उत्तर : कविता के कवि का नाम हरिशचन्द्र चट्टोपाध्याय है।
2. रेलगाड़ी की आवाज कैसी है?
उत्तर : रेलगाड़ी की आवाज छुक-छुक होती है।
3. लोहे की सड़क कहने का अर्थ क्या है?
उत्तर: लोहे की सड़क का अर्थ रेल पटरी से है।
4. रेलगाड़ी की सड़क किसकी बनी होती
उत्तर: रेलगाड़ी की सड़क लोहे से बनी होती है।
16. कुएँ के पीछे क्या है?
उत्तर: कुएं के पीछे बाग-बगीचा है।
6. छाती फुलाए कौन पार कर जाती है ?
उत्तर : छाती फुलाए रेलगाड़ी पार कर जाती है।
7. रेलयात्रा करते समय हमें क्या लेना पड़ता है?
उत्तर: रेलयात्रा करते समय हमें टिकट लेना पड़ता है।
2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखो :
1. रेलगाड़ी चलते हुए किन्हें पीछे छोड़ जाती है?
उत्तर : रेलगाड़ी चलते समय अपने पीछे खेत खलिहान, हाट, बाजार छोड़ जाती है।
2. रेलगाड़ी के रुकने वाली जगह को क्या कहते हैं?
उत्तर : रेलगाड़ी के रुकने वाली जगह को स्टेशन कहते हैं।
3. तुम्हें हावड़ा से नई दिल्ली जाने में 27 घण्टे लगे। दिल्ली से वापस आने में कितने घण्टे लगेंगे ?
उत्तर: दिल्ली से हावड़ा वापस आने में 27 घण्टे लगेंगे।
4. पहले रेलगाड़ियाँ भाप वाले इंजनों से चलती थीं। आजकल कैसी इंजन से चलती है ?
उत्तर : आजकल रेलगाड़ी डीजल और बिजली के इंजनों से चलती है।
5. हमारे देश में सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी का नाम बताओ?
उत्तर : हमारे देश में सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी दुरन्तो एवं राजधानी है।
6. सबसे पहले रेल इंजन का अविष्कार किसने किया था? जानकर लिखो।
उत्तर: सबसे पहले रेल इंजन का अविष्कार स्टीफेन्स ने किया था।
7. भारतीय रेल का दुनिया में कौन-सा स्थान है?
उत्तर : भारतीय रेल का दुनिया में पहला स्थान है।
8. हमारे देश में पहली रेलगाड़ी कब और कहाँ से कहाँ तक चली?
उत्तर : भारत में 16 अप्रैल 1853 को पहली यात्री ट्रेन बोरी बंदर (बॉम्बे) और ठाणे के बीच 34 किमी की दूरी पर चली थी
3. तुमने एक सवारी रेलगाड़ी को देखा। देखने के बाद तुम्हारे मन में उठने वाले कम से कम पाँच प्रश्नों को लिखो।
1. रेल गाड़ी की लम्बाई कितनी है?
2. भारतीय रेल में कितने लोग काम करते हैं?
3. चालक पूरी यात्रा का रास्ता कैसे पता कर लेता है?
4. चालक रात्रि में सोता नहीं है?
5. क्या रेल सही समय से चलती है?
4. स्टेशन एक अंग्रेजी शब्द है। उन अंग्रेजी शब्दों को लिखो जिनका प्रयोग हिन्दी में होता है।
उत्तर : मोटरकार, साइकिल, गार्ड, ड्राइवर, ट्रक,एरोड्रम।
1. उपरोक्त समय सारिणी से देखकर 37811 नम्बर की गाड़ी को हावड़ा से चलकर बर्द्धमान पहुँचने में कुल कितना समय लगा ?
उत्तर: 2 घंटा 20 मिनट।
2. हावड़ा से बर्द्धमान के बीच की दूरी कितनी है?
उत्तर : 107 किलोमीटर।
1. संक्षेप में उत्तर दो :
1. तुम्हारे पड़ोस में लगने वाले बाजार में क्या-क्या बिकता है?
उत्तर : मेरे पड़ोस में लगने वाले बाजार में तरकारियां, कपड़े और अन्य वस्तु काम आने वाले सामान बिकते हैं।
2. महंत ने अपने को किस ओर भेजा ?
उत्तर : महंत ने गोवर्द्धनास को पश्चिम और नारायण दास की पूर्व की ओर भेजा।
3. गोवर्द्धनदास क्या लाया?
उत्तर : गोवर्द्धनदास साढ़े तीन सेर मिठाई लाया।
4. कारीगर के बाद सिपाहियों ने किसे पकड़ कर लाया ?
उत्तर : कारीगर के बाद सिपाही चुने वाले को पकड़कर लाया।
5. कोतवाल के बदले कैसे आदमी को फाँसी पर चढ़ाने का हुक्म दिया गया ?
उत्तर : कोतवाल के बदले मोटे आदमी को फाँसी पर चढ़ाने का हुक्म दिया गया।
6. महंत ने क्या चढ़ाकर सिपाहियों से कहा?
उत्तर : महंत ने भौंह चढ़ाकर सिपाहियों से कहा।
7. राजा फाँसी पर चढ़ने के लिए क्यों लालायित हो उठा ?
उत्तर : राजा को पता चला कि अभी फाँसी चढ़ने से स्वर्ग मिलेगा अतः वह फाँसी पर चढ़ने के लिए लालायित हो गया।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो:
1. महंत ने गोवर्द्धनदास से क्या कहा?
उत्तर : महंत ने गोवर्द्धन दास से कहा कि तुम पश्चिम की ओर जाकर भिक्षा लाओ। 'तुम'
2. अंधेर नगरी में सभी चीजें किस भाव बिकती थी?
उत्तर : अँधेर नगरी में सभी चीजें टके सेर बिकती थी।
3. गोवर्द्धन दास के पास कुल कितने पैसे थे? उसने उन पैसों से क्या खरीदा?
उत्तर : गोवर्द्धन दास के पास कुल सात पैसे थे। उसने पैसों से मिठाई खरीदी।
4. गोवर्द्धन दास ने उसी में रहने के लिए क्या तर्क दिया?
उत्तर : यहाँ थोड़ा मांगने पर पेट भर जाता है, यही तर्क गोवर्द्धन ने दिया।
5. राजा के दरबार में फरियादी क्या शिकायत लेकर आया ?
उत्तर : राजा के दरबार में फरियादी यह शिकायत लेकर आया कि मेरी बकरी मर गई कल्लू बनिए की दीवार गिरने से मर गई।
6. गड़ेरिए ने किस तर्क से स्वयं को बचाने का प्रयास किया ?
उत्तर : गडेरिया ने तर्क दिया कि उधर से कोतवाल की सवारी आयी और भीड़-भाड़ के कारण वह छोटी-बड़ी भेड़ का ख्याल नहीं कर पाया।
7. गोवर्द्धन दास को फाँसी पर क्यों चढ़ाया जा रहा था?
उत्तर : गोवर्द्धन दास की गर्दन फाँसी के लिए ठीक बैठती थी इसलिए उन्हें फाँसी पर चढ़ाया जा रहा था।
8. अंत में फाँसी पर कौन चढ़ा?
उत्तर : अंत में राजा फांसी पर चढ़ा।
3. निम्नलिखित कथनों को पढ़ो और उत्तर लिखो :
1. 'नगर तो बहुत सुन्दर है, पर भिक्षा भी सुन्दर मिले तो बड़ा आनन्द हो' ?
उत्तर: किसने कहा- नारायण दास ने।
किससे कहा- महंत से।
2. भिक्षा माँग कर सात पैसे लाया हूँ, साढ़े तीन सेर मिठाई दे दो।
उत्तर: किसने कहा- गोवर्द्धनदास ने।
किससे कहा- हलवाई से
3. ऐसी नगरी में रहना उचित नहीं है?
उत्तर : किसने कहा- महंत ने
किससे कहा- गोवर्द्धनदास से
4. महाराज, मेरा कुछ दोष नहीं, कारीगर ने ऐसी दीवार बनाई की गिर पड़ी।
उत्तर: किसने कहा- कल्लू ने।
किससे कहा- राजा से |
5. चल बे चल, मिठाई खाकर खूब मोटा हो गया है। अब मजा मिलेगा।
उत्तर : किसने कहा- सिपाही ने
किससे कहा- गोवर्द्धनदास से।
6. आप फाँसी क्यों चढ़ते हैं?
उत्तर: किसने कहा- राजा ने
किससे कहा- महंत से
4. एकांकी से जो घटनाएँ घटी उन पर सही का (√ ) लगाएँ और जो नहीं घटी उन पर (x) लगाइए:
1. महंत ने अंधेर नगरी छोड़ने के लिए कहा।(√ )
2. कल्लू किसान की दीवार गिर पड़ी थी। (x)
13. कारीगर ने मिस्त्री पर आरोप लगाया। (x)
4. नगर में सारी चीजें टके सेर मिलती थी। (√ )
5. सिपाहियों ने फांसी लगाने के लिए महंत को पकड़ लिया। (x)
6. महंत ने गोवर्धनदास को फाँसी से बचाया। (√ )
7. लोग राजा को फाँसी पर लटका देते हैं। (x)
5. दिए गए शब्दों के सही रूप से रिक्त स्थानों को भरो :
1. गठरी तो बहुत …….. मालूम पड़ती है। (भारी/भार)
उत्तर : भारी।
2. बच्चा, तुझे बाद में ……. पड़ेगा। (पछताना / पछताव)
उत्तर : पछताव।
3. मैं ही फाँसी पर …… । (चढूँगा / चढ़ना)
उत्तर : चढूँगा।
4. महाराज,मैं……. नहीं हूँ। (दोषी / दोष)
उत्तर: दोषी।
6. कोष्ठक से उपयुक्त शब्द चुनकर वाक्य को पूरा करो :
1. नगर तो बड़ा सुन्दर है पर ........ भी सुन्दर मिले तो बड़ा आनन्द हो। - (भीग /रुपये/भिक्षा)।
उत्तर: भिक्षा।
2. सात पैसे भीख में मिले थे से …… मिठाई मोल ली है।- (तीन सेर/ साढ़े तीन सेर / तीन किलो)।
उत्तर: साढ़े तीन सेर।
3. अँधेर नगरी ….. राजा, टके सेर भाजी, टके से …… । (मंत्री/ मिठाई/ खाजा/ चौपट)।
उत्तर: चौपट, खाजा।
4. इस समय ऐसी शुभ घड़ी में जो मरेगा …….. जायेगा — (नरक/ सीधा शहर / सीधा स्वर्ग /घर)।
उत्तर : सीधा स्वर्ग।
7. निम्नलिखित शब्दों की बर्तनी शुद्ध करो ।
उत्तर- दिवार — दीवार
गोवर्द्धनदास — गोवर्द्धनदास
गणेरिया — गड़ेरिया
भिस्ती — भिश्ती
फॉसि — फाँसी
हूज्जत — हुज्जेत
महंथ — महंत
8. कल्पना करो और उत्तर दो।
1. यदि तुम राजा होते तो क्या उपाय करते?
उत्तर : मैं राजा होता तो सभी वस्तुओं का गुण के आधार पर मूल्य निर्धारित करता।
2. यदि तुम गोवर्द्धनदास के स्थान पर होते तो क्या गुरुजी की बात मानते, क्यों?
उत्तर : अगर मैं गोवर्द्धनदास रहता तो गुरुजी की बात जरूर मानता क्योंकि गुरुजी हमेशा अपने शिष्य की भलाई सोचते हैं।
3. आपको राजा किस प्रकार लगा ? अपनी सोच का कारण भी बताओ।
उत्तर : राजा मूर्ख लगा क्योंकि बिना सोचे समझे राजा बोलता था।
4. यदि महंत नहीं लौटते, तो क्या होता?
उत्तर : यदि महंत नहीं लौटते तो गोवर्द्धनदास को फाँसी पर लटका दिया जाता।
9. टोकरी में दिये गये शब्दों को चुनकर विशेषण- विशेष्य की सही जोड़ी मिलाकर लिखो ।
सुन्दर सात पैसे, भेड़ें बड़ी घड़ी मोटा, नगर बड़ा फंदा, शुभ आदमी
उत्तर:
विशेष्य —--- विशेषण —-- विशेषण —- विशेष्य
सुन्दर —--- पैसे —----- मोटा —---- आदमी
सात —--- भेड़े —--- बड़ा —---- फंदा
बड़ी —---- घड़ी —---- शुभ —---- नगर
10. निम्नलिखित वाक्यों से किसी काम को करने या होने का पता चलता है।
जैसे- - रामा पढ़ती है। सोहन साइकिल चलाता है। निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया पदों (शब्दों) के नीचे रेखा खींचो।
(१) तू पश्चिम की ओर जा।
(२) मैंने इसकी बात का विश्वास नहीं किया।
(३) बकरी दबकर मर गई।
(४) मुझे साढ़े तीन सेर मिठाई देदो।
(५) मैं तो यहीं रहूँगा।
(६) गुरुजी बचाओ।
11. दिए शब्दों का लिंग बदलकर लिखो ।
उत्तर: बकरी —- बकरा
घोड़ा —- घोड़ी
कुंजडिन — कुंजरा
राजा —- रानी
ऊँट —- ऊँटनी
12. दिए गए वाक्यों का वचन बदलकर वाक्य पुनः (लिखो)?
उदाहरण- सिपाही ने गोवर्द्धन दास का हाथ पकड़।
1. कसाई ने गड़रिए से भेड़ खरीदी।
उत्तर : कसाइयों ने गड़ेरिए से भेड़े खरीदी।
2. मैं नाहक मारा जाता हूँ।
उत्तर : हमलोग नाहक मारे जाते हैं।
3. मैं फाँसी पर चढूँगा।
उत्तर: हम फाँसी पर चढ़ेंगे।
13. वाक्य बनाओ :
1. हुक्म : राजा के हुक्म मानना चाहिए।
2. पछताना : सही समय पर कार्य नहीं करने पर पछताना पड़ता हैं।
3. स्वर्ग : स्वर्ग इसी धरती में है।
4. न्याय : भगवान सबके साथ न्याय करते हैं।
5. बेकसूर : गोवर्द्धन दास बेकसूर था।
6. उपदेश : उपदेश देना बहुत आसान है, निभाना बहुत कठिन।
14. दिए गए हमारे सामाजिक मित्रों के काम के बारे में एक-एक वाक्य लिखो :
कुंजड़ा - कुंजड़ा किताब बेचती है
हलवाई - हलवाई की दुकान बहुत दूर है।
कारीगर वह एक अच्छा कारीगर है।
गड़ेरिया - गड़ेरिया मेड़ की देखभाल करता है।
कोतवाल - कोतवाल ने चोर को पकड़ा।
डाक्टर - आज डॉक्टर साहेब नहीं आए।
डाकिया - डाकिया पत्र पहुँचाता है।
सिपाही - सिपाही बहादुर होते हैं।
भिश्ती - चूने पानी में डालता है।
15. सही विकल्प पर चुनकर चिह्न (√) लगाओ :
देशभक्ति ( )
मातृभक्ति ( )
हास्य-व्यंग्य (√ )
विवेकपूर्ण ( )
उत्तर- हास्य-व्यंग्य (√)
2. अंत में कौन फाँसी पर चढ़ा ?
राजा (√ )
कसाई ( )
कारीगर ()
सिपाही ()
उत्तर- राजा (√)
3. अँधेर नगरी नाटक के रचनाकार का नाम है ?
जय प्रकाश प्रसाद ( )
सोहनलाल ()
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (√ )
बालमकुन्द गुप्त ( )
उत्तर- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (√)
16. वाक्यों को पढ़ो और समझकर अर्थ, उत्तर लिखो
1. अँधेर नगरी चौपट राजा / टके सेर भाजी टके सेर खाजा ।
उत्तर : जहाँ पर राजा मूर्ख होता है, वहाँ गुणों की कद्र नहीं होती।
2. राजा चौपट है। यह साबित करने के लिए दो तर्क लिखो।
उत्तर : (1) चोपट राजा का अर्थ है राजा की किसी गुण की कद्र नहीं है उसके लिए सभी वस्तुएं एक ही भाव के समान हैं।
(2) राजा कोई भी निर्णय नहीं ले सकता जब बकरी मरती है तो जो भी लाया जाता है उसे ही दोषी बना दिया जाता अंत में राजा खुद फाँसी पर चढ़ जाता है।
3. गुरु की बात न मानने पर शिष्य को कौन से कष्ट सहने पड़े?
उत्तर : गुरु की बात न मानने पर शिष्य को फाँसी की सजा मिल गई। गुरु ने ही शिष्य की जान बचायी।
17. महंत ने नगरी को छोड़ने की बात की। क्योंकि
1. नगरी सुन्दरी नहीं थी। ()
2. नगरी में खाजा टके सेर मिलता था। ()
3. नगरी में सभी एक ही दाम पर मिलती थी जो बताता है कि वहाँ कोई नियम नहीं। (√)
4. उन्हें मालूम था कि यहाँ सिपाही गलत आरोप में फँसा सकते हैं। ()
18. संधि करो :
शिक्षा + अर्थी = शिक्षार्थी
हिम+ आलय = हिमालय
देह + अंत = देहांत
पुस्तक + आलय = पुस्तकालय
गज + आनन = गजानन
हर + एक = हरेक
19. तुम्हारे समझ से बकरी के मरने का वास्तविक दोषी निम्नलिखित में कौन था? कारण भी दो ।
दीवार, कोतवाल, बनिया, गड़ेरिया, भिश्ती, चूने वाला, कारीगर, कोई नहीं।
उत्तर : बकरी मरने के लिए कोई दोषी नहीं है। दीवार पुरानी होने के कारण या किसी अन्य कारण से गिर सकती हैं।
20. अपने महल्ले के बाजार में जाओ और देखो टके सेर खाजा मिल रहा है क्या? अगर नहीं तो माँ द्वारा कहे गए निम्नलिखित सामानों को खरीदो और उनके दाम पास में लिखर कुल कितने का बाजार किया, उसे जोड़कर बताओ :
रुपये पैसे
1. किलो लौकी 20 50
1. किलो मटर 30 50
1. किलो आटा 40 00
1. किलो दाल 120 00
1. लीटर दूध 50 00
1. दर्जन केला 25 00
कुल 286.00
21. टके की बात :
1. टका पुराने जमाने का सिक्का था। अगर आजकल सब चीजें एक रुपया किलो मिलने लगे तो उससे किस तरह के फायदे और नुकसान होंगे ?
उत्तर : यह असम्भव है। यदि हर चीजें एक रुपया किलो मिलने लगे तो अर्थ व्यवस्था हो।खत्म हो जाएगी।
2. भारत में कोई चीज खरीदने-बेचने के लिए 'रुपये' का इस्तेमाल होता है और 'बांग्लादेश में 'टके' का 'रुपया' और 'टका' क्रमशः भारत और बांग्लादेश की मुद्राएँ नीचे लिखे मुद्राएँ कौन सी हैं ?
उत्तर: अमेरिका डालर जापान येन फ्रांस फ्रैंक इटली लोरा ।
इंग्लैंड - पौंड साउदी अरब दीनार
22. एकांकी की अपनी भाषा में कहानी का रूप दो :
उत्तर : अँधेर नगरी चौपट राजा एक महत थे उनके दो शिष्य थे। एक का नाम नारायणदास और दूसरे का नाम गोवर्द्धन दास के साथ एक ही नगर में आते हैं। जिस नगर वह गए वहाँ के राजा का नाम चौपट और राज्य का नाम अंधेर नगरी थी। एक दिन महंत के दोनों। शिष्य भिक्षा लेकर आए। एक ने पाया सात पैसे तो उसने साढ़े तीन सेर की मिठाई ले ली। महत | कहते हैं कैसा नगरी है। यहाँ रहना ठीक नहीं। किन्तु गोवर्द्धनदास उनकी बात नहीं मानता। वह इसी नगरी में रहकर मोटा ताजा बनकर रहना चाहता है।
एक दिन राजा के पास आदमी फरियाद लेकर आता है, वह कहता है कल्लू बनिये की दीवार गिरने से मेरी बकरी दबकर मेर गई। बनिये ने बताया इसका कारण भिश्ती, कारीगर, कसाई, गडरिया आदि हैं। कोतवाल को फाँसी की सजा दी जाती है लेकिन फंदा बड़ा होने के कारण कोतवाल को छोड़ दिया जाता है। मोटा होने के कारण गोवर्द्धनदास को फाँसी दी जाने लगती है। क्योंकि उसकी गर्दन मोटी थी।
तब गोवर्द्धनदास अपने महंत को याद करता है तब उसी समय महंत जो उसके कान में फुस फुस करते हैं। तभी गोवर्द्धनदास फाँसी पर चढ़ने को तैयार हो जाता है। लेकिन राजा जानता था कि फाँसी पर चढ़ने पर स्वर्ग मिलता है तो वह खुद फाँसी पर चढ़ जाता है।
23. एकांकी का अपनी कक्षा में अभिनय करो
उत्तर: स्वयं करो।
24. इस पाठ के जैसी एक काव्य रचना की झलक नीचे दी गई है। इस रचना एवं इसके रचयिता की जानकारी लो और खोजकर पढ़ो। (इस कार्य में शिक्षक, शिक्षिका की मदद ली जा सकती है)
गुरु और चेला
गुरु एक थे और था एक चेला,
चले घूमने पास में था न धेला।
चले चलते-चलते मिली एक नगरी,
चमाचम थी सड़कें चमाचम थी डगरी।
मिली एक ग्वालिन घरे शीश गगरी,
गुरु ने कहा तेज ग्वालिन न भग री।
बता कौन नगरी, बता कौन राजा,
कि जिसके सुयश का यहाँ बजता बाजा।
कहा बढ़के ग्वालिन के महाराज पंडित,
पधारें भले हो यहाँ आज पंडित।
यह अंधेर नगरी है अनबूझ राजा,
टके सेर भाजी, टके सेर खाजा।
गुरु ने कहा, जान देना नहीं है,
मुसीबत मुझे मोल लेना नहीं है।
न जाने की अँधेर हो कौन छन में,
यहाँ ठीक रहना समझ न मन में।