1) वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective type question) :
(A) सही उत्तर को चिह्नित कीजिए :
1.भारत एशिया / अफ्रीका / उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
उत्तर : एशिया
2.भारत में राज्यों की कुल संख्या है - 28/24/30
उत्तर - 28
3.भारत की राजधानी है- दिल्ली/नई दिल्ली/ पुरानी दिल्ली।
उत्तर : नई दिल्ली
4.क्षेत्रफल के अनुसार भारत का विश्व में स्थान है दूसरा / पाँचवां / सातवां ।
उत्तर : सातवां ।
5.क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य है उत्तर प्रदेश / राजस्थान / पश्चिम बंगाल।
उत्तर : राजस्थान।
(B) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :-
1. भारत की उत्तर से दक्षिण लम्बाई ……… है।
उत्तरः 3214 किमी०।
2. जनसंख्या के अनुसार भारत विश्व का ……… सबसे बड़ा देश है।
उत्तर: दूसरा।
3. …… में भारत गणतान्त्रिक देश बना।
उत्तर: 1950 ई० ।
4. …….. भारत की सम्पर्क भाषा है।
उत्तर: अंग्रेजी।
5. ….. पश्चिम बंगाल की मातृभाषा है।
उत्तरः बंगला ।
6. भारत के ……. में हिन्द महासागर स्थित है।
उत्तरः दक्षिण।
7. भारत की उत्तरी सीमा पर …….. पर्वत इसकी प्राकृतिक सीमा बताता है।
उत्तरः हिमालय।
8. …….. भारत की राष्ट्रभाषा है।
उत्तर: हिन्दी
9. भारत का सबसे बड़ा शहर …….. है।
उत्तर: मुम्बई।
(2) अति लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1. हमारा देश एशिया महादेश के किस भाग में स्थित है?
उत्तर दक्षिणी भाग ।
प्रश्न- 2. कौन-सी अक्षांश रेखा भारत को दो भागों में बाँटती है ?
उत्तर कर्क रेखा ।
प्रश्न 3. कितने डिग्री की देशान्तर रेखा भारत की प्रमाणिक देशान्तर रेखा है?
उत्तर: 80°30° पूर्व
प्रश्न 4. तीन तरफ से घिरे सागर को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: उपसागर।
प्रश्न 5. भारत के मूल भूखण्ड की दक्षिणी बिन्दु का नाम बताओ।
उत्तर ; कन्याकुमारी।
प्रश्न 6. वर्तमान समय में भारत में कुल कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश हैं?
उत्तर : 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
प्रश्न-7. भारत में राज्यों के विभाजन का आधार क्या है?
उत्तर भाषा।
प्रश्न-8. भारत का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर: भारत का क्षेत्रफल 3287782 वर्ग किमी० है ।
प्रान-9. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर: 121 करोड़।
प्रश्न-10. भारत में साक्षरता का प्रतिशत कितना है?
उत्तर 74 प्रतिशत।
प्रश्न-11. जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।
प्रश्न-12. भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन है?
उत्तर: सिक्किम।
प्रश्न-13. क्षेत्रफल में अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य कौन है?
उत्तर: गोवा
प्रश्न-14. भारत में राज्य पुर्नगठन आयोग कब लागू हुआ ?
उत्तर: 1956 ई. में ।
प्रश्न-15. आगरा किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : ताजमहल आगरा में है।
(3) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- 1. भारत की स्थिति बताओ।
उत्तर : भारत की स्थिति भारत के दक्षिण में 8°4 मिनट उत्तरी अक्षांश रेखा से लेकर 37°6' उत्तरी अक्षांश तथा पश्चिम में 68°7' पूर्वी देशान्तर रेखा से लेकर 97°25- पूर्वी देशान्तर रेखा के बीच विस्तृत है। कर्क रेखा भारत के बीचोबीच से गुजरती है जो भारत को दो भागों में बाँटती है। 82°30' पूर्वी देशान्तर रेखा भारत की प्रामाणिक देशान्तर रेखा है।
प्रश्न-2. भारत की सीमा बताओ।
उत्तर: भारत की सीमा भारत की उत्तरी सीमा हिमालय द्वारा निर्धारित है। इसके दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। दक्षिणी भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर स्थित है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर में नेपाल एवं भूटान, पूर्व में म्यांमार एवं बंगलादेश तथा दक्षिण में श्रीलंका स्थित है।
प्रश्न 3. भारत के पड़ोसी देशों के नाम बताओ।
उत्तर : भारत के पड़ोसी देशों के नाम: नेपाल, भूटान, म्यांमार, बंगलादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान इसके पड़ोसी देश हैं।
प्रश्न- 4. भारत को उपद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तर : भारत को उपद्वीप कहने का कारण दक्षिणी भारत तीन तरफ से सागरों एवं महासागरों द्वारा घरा हुआ है। इसके दक्षिण में हिन्द महासागर पूरब में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर स्थित है। इसीलिए इसे उपद्वीप कहा जाता है।
प्रश्न- 5. संविधान द्वारा भारत में कितनी भाषाओं को मान्यता प्राप्त है? उनके नाम बताओ।
उत्तर : भारत में संविधान द्वारा कुल 22 भाषाओं को स्वीकृति मिली है। उनके नाम हैं हिन्दी, बंगला, तेलगू, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, असमिया, कश्मीरी, सिंधी, मणिपुरी, नेपाली, बोडो, मैथिली, डोगरी, संथाली, संस्कृत, कोंकणी।