वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective type question) :
(A) सही उत्तर को चिह्नित कीजिए :
1. भारत एक कृषि/खनिज उद्योग प्रधान देश है।
उत्तर – कृषि।
2. भारतवर्ष की अधिकांश जनसंख्या कृषि व्यापार उद्योग धन्धों में लगी हुई।
उत्तर — कृषि।
3. भारत में धान के उत्पादन में पश्चिम बंगाल / बिहार/ उत्तर-प्रदेश का प्रथम स्थान है।
उत्तर – पश्चिम बंगाल।
4. गेहूँ की कृषि के लिए दोमट/लाली/लाली मिट्टी उपयुक्त होती है।
उत्तर — दोमट।
5. पहाड़ी ढालों पर चाय / गेहूँ / तिलहन की खेती की जाती है।
उत्तर – चाय।
(B) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :
1. भारत की प्रायः ... जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है।
उत्तर: 65 प्रतिशत
2. चाय की कृषि के लिए ……. वर्षा उपयुक्त मानी जाती है।"
उत्तर : 150-200 से०मी०।
3. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की …. अपनी सुगन्ध और स्वाद के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
उत्तर: चाय।
4. भारत की प्रमुख खाद्य फसल …… है।
उत्तर: गेहूँ ।
5. भारत में….. क्रान्ति के बाद से गेहूँ के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई हैं।
उत्तर: हरित।
(2) अति लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1. भारत के दो प्रमुख खाद्य फसलों के नाम बताओ।
उत्तर : धान एवं गेहूँ ।
प्रश्न- 2. पश्चिम बंगाल की प्रमुख खाद्य फसल क्या है?
उत्तर : धान।
प्रश्न 4. पश्चिम बंगाल में चाय का उत्पादन कहाँ होता है?
उत्तर: दार्जिलिंग।
प्रश्न-5. भारत में सबसे बढ़ा गेहूँ उत्पादक राज्य कौन है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।
3) लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न-
प्रश्न 1. हरित क्रान्ति किसे कहते हैं?
उत्तर: हरित क्रान्ति : आठवें दशक के अन्त में कृषि में विशाल परिवर्तन आया। उच्च फलनशील बीज, खाद सिंचाई, उन्नत प्रयुक्तियों के प्रयोग से उत्पादन बहुत बढ़ गया। इसे 'हरित क्रान्ति' के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न-2 झूम कृषि किसे कहते हैं?
उत्तर : झूम कृषि : भारत के उत्तर-पूर्वाचल के आदिवासी जंगलों को काटकर वहाँ आलू-सब्जी की खेती करते हैं। कुछ वर्षों के बाद जब मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है, तो वे दूसरी जगह चले जाते हैं। इसे झूम खेती कहते हैं।
प्रश्न- 3. सोपानी कृषि किसे कहते हैं?
उत्तर : सोपानी कृषि : पहाड़ी अंचलों में मिट्टी के क्षय को रोकने के लिए पहाड़ों के ढाल को काटकर सोपान बना दिया जाता है। इन सोपानों पर की जाने वाली खेती को सोपानी कृषि कहते हैं।
प्रश्न-4 सिंचाई किसे कहते हैं?
उत्तर : सिंचाई : वर्षा की कमी को पूरा करने के लिए जब खेतों में कृत्रिम साधनों द्वारा जल की आपूर्ति की जाती है, तो उसे सिंचाई कहा जाता है।
प्रश्न-5. भारत की प्रमुख खाद्य फसलों के नाम बतलाओ।
उत्तर: भारत की प्रमुख खाद्य फसलों के नाम: गेहूँ, धान, ज्वार, बाजरा, मक्का इत्यादि ।
प्रश्न 6. भारत की प्रमुख रेशेदार फसलों के नाम बताओ।
उत्तर : भारत की प्रमुख रेशेदार फसलों के नाम कपास, पाट, सनई, पटसन ।
प्रश्न 7. भारत की प्रमुख पेय फसलों के नाम बताओ।
उत्तर : भारत की प्रमुख पेय फसलों के नाम: चाय, कपास।
प्रश्न 8. भारत की प्रमुख दलहनी फसलों के नाम बताओ।
उत्तर : भारत की प्रमुख दलहनी फसलों के नाम: अरहर,चना, मसूर, मटर, मूंग इत्यादि।
प्रश्न 9. भारत के प्रमुख तेलहनी फसलों के नाम बताओ।
उत्तर: सरसो, तिल, तीसी आदि।
प्रश्न- 10. चावल की कृषि के लिए आवश्यक परिस्थितियों का उल्लेख करो तथा प्रमुख चावल उत्पादक राज्यों के नाम बताओ।
उत्तर : चावल की कृषि के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ: चावल उष्पाई जलवायु का पौधा है। इसकी खेती के लिए उच्च तापमान (22°C-32°C) तथा अधिक वर्षा (150-300 से.मी०) की आवश्यकता पड़ती है। इसकी खेती के लिए समतल धरातल तथा कछारी या जलोढ़ मिट्टी जिसमें जल धारण करने की क्षमता होती है, अधिक उपयुक्त मानी जाती है।
उत्पादक राज्य चावल : भारत में प्रमुख चावल उत्पन्न करने वाले राज्य हैं-पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, पंजाब, तमिलनाडु, उड़ीसा तथा उत्तर-प्रदेश आदि।