(1) वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective type question) :
(A) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ………… में अवस्थित है।
उत्तर: असम
2. कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान ……. राज्य में है।
उत्तरः उत्तराखण्ड ।
3. वन संरक्षण कानून …….. में बना।
उत्तर: सन् 1927
(2) अति लघुउत्तरीय प्रश्न :
प्रश्न-1. भारत में कब वन्य प्राणी संरक्षण कानून बना ?
उत्तर: सन् 1972
प्रश्न 2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है?
उत्तर : असम में।
प्रश्न 3. गुजरात के गिरि जंगल में कौन सा विशेष जीव पाया जाता है ?
उत्तर: सिंह।
प्रश्न 4. रायल बंगाल टाइगर कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर: सुन्दरवन में।
प्रश्न-5. जलदापाढ़ा अभयारण्य कहाँ है?
उत्तर : पश्चिम बंगाल में।
3) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- 1. भारत के विभिन्न भागों में पाए जाने वाले जीव-जन्तुओं के बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर : भारत के विभिन्न जीव-जन्तु विभिन्न तरह के वन्य परिवेश में पाये जाते हैं। पश्चिम बंगाल के सुन्दरवन क्षेत्र में रॉयल बंगाल टाइगर, घड़ियाल, गुजरात के गिरिवन में सिंह, कच्छ में गधा पाये जाते हैं। राजस्थान की मरूभूमि में ऊँट, मोर, दक्षिण भारत में हाथी, हिरण, हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में भालू, लालपाण्डा, चीता पाये जाते हैं। उत्तर-पूर्वाचल के घने वनों में विभिन्न प्रजाति के बन्दर, हाथी, एक जल-स्थलचारी विविध तरह के सर्प इत्यादि पाये जाते
हैं।
प्रश्न-2. प्रवासी पक्षी किसे कहते हैं?
उत्तर: शीत में शीत प्रधान देशों से कुछ पक्षी उड़कर हमारे देश में आते हैं। प्रीष्मऋतु आने के साथ मे पुनः अपने देश लौट जाते हैं। इन्हें प्रवासी पक्षी कहते हैं।
3. संरक्षित वन किसे कहते हैं?
उत्तर : संरक्षित वन (Reserve forest) : ऐसे जहाँ शिकार, पशु चारण और दूसरे क्रिया-कलाप उन्हें कहते हैं। जैसे- कोडरमा संरक्षित बन।
प्रश्न 4. सुरक्षित वन किसे कहते हैं?
उत्तर : सुरक्षित वन ऐसे वन जहाँ पूर्णतः वनों पर आश्रित मनुष्यों को शिकार और पशु पालन का अधिकार दिया गया है, उन्हें सुरक्षित वन कहते हैं।
प्रश्न-5. अभयारण्य किसे कहते हैं?
उत्तर : अभयारण्य : ऐसे वन जहाँ विलुप्त प्रजातियों की रक्षा एवं उन्नयन का विशिष्ट उद्देश्य हो, उन्हें अभयारण्य कहते हैं। जैसे- जलदापाड़ा अभयारण्य |
प्रश्न 6. राष्ट्रीय उद्यान किसे कहते हैं?
उत्तर : राष्ट्रीय उद्यान जहाँ वन्य प्राणियों के साथ स्वाभाविक उद्भिज और प्राकृतिक सौन्दर्य की रक्षा का H भी प्रयास किया जाता है, उसे राष्ट्रीय उद्यान कहते हैं। जैसे- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ।