(1) वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective type question)
(A) सही उत्तर को चिह्नित कीजिए :
1.भू-प्रकृति के आधार पर भारत को 5/3/8 भागों में बाँटा गया है।
उत्तर — 5।
2. कराकोरम है- पर्वत चोटी/पर्वत श्रेणी/पर्वत ग्रंथि।
उत्तर — पर्वत श्रेणी।
3.विश्व की सबसे ऊँची चोटी है एवरेस्ट / हिमालय / कचंनजंघा ।
उत्तर – एवरेस्ट।
4.भारत की अन्तर्वाहिनी नदी है - लूनी / सिन्धु/ तिस्ता।.
उत्तर — लूनी
5. जिस क्षेत्र में स्थल भाग समुद्र से मिलता है, उसे कहा जाता है उपघाटी/घाटी/कपाल।
उत्तर — उपघाटी
6. बनिहाल, जोजिला, नाथूला है दरें / हिमनदी / पर्वत चोटी है।
उत्तर — दर्रे।
7.भारत का सबसे बड़ा हिमनद है सियाचीन/ जोजिला/जेमू ।
उत्तर — सियाचीन।
8. भारत की गाडविन आस्टिन है विश्व की पहली/दूसरी/ तीसरी सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर — दूसरी।
9. चलायमान बर्फीले स्तूपों को कहा जाता है हिमनदियाँ/ गिरिपथ/उपत्यका।
उत्तर — हिमनदियाँ।
10. हिमाद्रि हिमालय/हिमाचल हिमालय/शिवालिक हिमालय में हमेशा बर्फ जमी रहती है।
उत्तर — हिमाद्रि।
2) अति लघुउत्तरीय प्रश्न :
प्रश्न- 1. भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का नाम बताओ।
उत्तर: गाडविन आस्टिन।
प्रश्न- 2. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी का नाम बताओ।
उत्तर: अनायमुदी।
प्रश्न- 3. गंगा नदी का उद्गम स्थान कहाँ है ?
उत्तर: गंगोत्री हिमनद ।
प्रश्न- 4. भारत की सबसे लम्बी नदी का नाम बताओ।
उत्तर : गंगा।
प्रश्न 5. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर : साँपू ।
प्रश्न 6. ब्रह्मपुत्र नदी के मार्ग में स्थित विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम बताओ।
उत्तर: माजुली।
प्रश्न-7. सिन्धु नदी का उद्गम स्थान कहाँ है?
उत्तर: कैलाश पर्वत ।
प्रश्न-8. सिन्धु नदी किस सागर में गिरी है?
उत्तर: अरब सागर ।
प्रश्न-9. पश्चिमी घाट पर्वत का उत्तरी हिस्सा किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : सहयाद्रि
प्रश्न-10. दक्षिण भारत की उन दो नदियों के नाम बताओ जो खम्भात की खाड़ी में गिरती हैं।
उत्तर : नर्मदा एवं ताप्ती ।
प्रश्न-11. भारत के किस हिस्से में मरुभूमि स्थित है ?
उत्तर : पश्चिमी हिस्से में।
प्रश्न- 12. मरुभूमि अंचल की एक प्रमुख नदी का नाम बताओ।
उत्तर: लूनी।
प्रश्न 13. कपाल किसे कहते हैं?
उत्तर : मालाबार तटीय मैदान में स्थित जलाशयों को कपाल कहा जाता है।
प्रश्न-14. भारत में प्रवाल द्वीप कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर: अरब सागर में।
प्रश्न- 15. विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का नाम बताओ।
उत्तर : सुन्दरवन
प्रश्न-16. पूर्वी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: उत्तरी सरकार तट ।
प्रश्न-17. पश्चिमी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर कोंकण तट।
प्रश्न- 18. हिमाद्रि हिमालय की औसत ऊँचाई मिलती है?
उत्तर: 6000 मीटर।
प्रश्न-19. सिन्धु की एक सहायक नदी का नाम बताओं ।
उत्तर: सतल
प्रश्न-20. ब्रह्मपुत्र की एक प्रमुख सहायक नदी का नाम बताओं।
उत्तर: लोहित ।
प्रश्न- 21. श्रीनगर किस नदी के किनारे स्थित है ?
उत्तर: सिन्धु ।
प्रश्न-22. भारत में मरूभूमि कहाँ है?
उत्तर: राजस्थान में।
प्रश्न- 23. बंगाल की खाड़ी में पाए जाने वाले प्रमुख आग्नेय द्वीप का नाम बताओ।
उत्तर: बैरन द्वीप।
(3) लघु उत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1. भू-प्रकृति के आधार पर भारत को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? उनके नाम बताओ।
उत्तर: भू-प्रकृति के आधार पर भारत को 5 प्रमुख भागों में बाँटा जा सकता है-
(1) उत्तरी पर्वतीय भाग
(2) नदिय द्वारा निर्मित विशाल मैदानी भाग
(3) प्रायद्वीपीय पारी भाग
(4) मलीय भाग
(5) तटवर्ती मैदान
प्रश्न-2. भारत के उत्तरी पर्वतीय भाग का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर : यह भू-भाग भारत के उत्तर में बाप के आकार में उत्तर पश्चिम जम्मू कश्मीर को लेकर उत्तर-पूर्व प्रदेश तक विस्तृत है। यह विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी हिमालय इसी भूभाग का प्र अंश है। इस पर्वत श्रेणी में कई ऐसी घोटियाँ है जिनकी ऊंचाई 7000 मी. से भी अधिक है। जो हमेश बर्फ से ढकी रहती है। इसीलिए इसका नाम हिमालय अर्थात् हिम + आलय बर्फ का घर कहा जाता है। इस अंचल में भारत की सबसे ऊँची चोटी गाडविन ऑस्टिन है । इस भू-भाग में कई हिमनद जिनमें सियाचीन, जे आदि प्रमुख है। निल, जोजिला नाला प्रमु दरें है जिनसे होकर हिमालय को पार किया जा सकता है।
प्रश्न 3. हिमालय को कितनी समानान्तर श्रेणियों में बाँटा जा सकता है? उनका संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर: उत्तर से दक्षिण हिमालय को तीन श्रेणियों में बाँटा जा सकता है -
(क) हिमाद्रि हिमालय : यह हिमालय की सबसे उत्तरी श्रेणी है। यह हमेशा बर्फ से ढकी रहती है।विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट इसी श्रेणी में स्थित है। एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। भारत-नेपाल की सीमा पर कंचनजंघा पर्वत स्थित है। मकालू, धौलागिरि, अन्नपूर्णा इस श्रेणी की अन्य प्रसिद्ध चोटियाँ हैं।
(ख) हिमाचल हिमालय : हिमाद्रि हिमालय एवं शिवालिक श्रेणी के बीच हिमाचल हिमालय स्थित है। इसी भाग में काश्मीर घाटी, दार्जिलिंग, शिमला, मसूरी, नैनीताल जैसे प्राकृतिक मनोरम एवं स्वास्थ्यवर्द्धक स्थान स्थित है।
(ग) शिवालिक हिमालय: यह हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी है। इसी से होकर हिमालय जाने का रास्ता है। इसकी ऊँचाई 1000 मी० से अधिक है। शिवालिक हिमालय से हिमाचल हिमालय के बीच संकरी घाटी को 'दून और द्वार' कहा जाता है। इसी के नाम पर देहरादून और हरिद्वार पड़ा है। शिवालिक हिमालय के घने पाद प्रदेश को तराई अंचल के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न-4. पर्वतीय अंचल में जनसंख्या कम क्यों है?
उत्तर: पर्वतीय अंचल में जनसंख्या कम होने का कारण असमतल धरातल, यातायात के साधनों का अभाव, जलवायु की कठोरता, खनिजों का अभाव एवं उद्योग धंधों के अभाव आदि के कारण जीवनयापन सम्भव नहीं है। यही कारण है कि पर्वतीय अंचल में जनसंख्या कम पाई जाती है।
प्रश्न- 5. नदियों द्वारा निर्मित विशाल मैदान का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर : नदियों द्वारा निर्मित विशाल मैदान हिमालय पर्वत एवं दक्षिणी पठार के मध्य विस्तृत मैदानी भाग स्थित है। सम्पूर्ण भाग समतल है। यह भू-भाग पश्चिम से पूर्व की ओर क्रमशः ढालुआ होता गया है। भू- भाग की औसत ऊँचाई 300 मी० है इस भू-भाग का विस्तार मुख्य रूप से पश्चिम में पंजाब, हरियाणा, उत्तर- प्रदेश से लेकर पूर्व में बिहार, पश्चिम बंगाल एवं असम तक विस्तृत है। सम्पूर्ण भू-भाग का निर्माण सतलज, गंगा ब्रह्मपुत्र एवं इनकी सहायक नदियों द्वारा बहाकर लाई गई उपजाऊ मिट्टी के जमा करने से हुआ है। यह भू-भाग काफी उपजाऊ है। समतल भूमि के कारण यातायात की सुविधा है। कृषि लोगों का मुख्य पेशा है। यही कारण है कि इस भाग में जनसंख्या का घनत्व अधिक है।
प्रश्न- 6. पठारी अंचल की भू-प्रकृति का वर्णन करो।
उत्तर : पठारी अंचल की भू-प्रकृति उत्तरी विशाल मैदान के दक्षिण से लेकर सुदूर दक्षिण में हिन्द महासागर की सीमा तक त्रिभुजाकार रूप में यह भाग फैला हुआ है। यह भू-भाग भारत का सबसे प्राचीनतम एवं कठोर भाग है। इस भाग की औसत ऊँचाई 700 मी० है। विध्याचल, सतपुड़ा उत्तर की ओर, पश्चिमी घाट पर्वत पश्चिम की ओर तथा पूर्व घाट पर्यंत पूर्व की ओर स्थित है। दक्षिण में नीलगिरी की पहाड़ी स्थित है। यह भू-भाग कई उप-विभागों में बंटा हुआ है जिनमें मालवा का पठार छोटानागपुर का पठार तथा दक्षिणी मुख्य पठार आदि प्रमुख हैं। नर्मदा, ताप्ती, महानदी, गोदावरी, कृष्ण, कावेरी इस भाग की प्रमुख नदियाँ हैं।
प्रश्न 7. भारत के तटीय मैदान का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर : भारत के तटीय मैदान भारत के दक्षिणी पठार के दोनों तरफ अर्थात् पूर्वी घाट पर्वत एवं बंगाल की खाड़ी के बीच तथा पश्चिमी पर्वत एवं अरब सागर के बीच स्थित मैदान को तटीय मैदान कहा जाता है।
पश्चिमी घाट : यह दक्षिणी पठार के पश्चिमी सीमा पर स्थित है।इसकी औसत ऊँचाई 1000 मी. है।इसमें पालघाट और घाट एवं पालघाट नामक तीन दरें हैं।अनाइमुदी इसका सबसे ऊँचा भाग है।
पूर्वी घाट : यह दक्षिणी पठार के पूर्वी सीमा पर स्थित है। इसकी औसत ऊँचाई 600 मी. है।यह कई स्थानों पर कटा हुआ है। लगातार क्रम में नहीं है। इसकी सबसे ऊँची चोटी तिभाईगिर
प्रश्न 8. उत्तरी भारत की प्रमुख नदियों के नाम बताओ।
उत्तर: गंगा, सिन्धु, ब्रह्मपुत्र, यमुना, सतलज आदि प्रमुख नदियाँ हैं।
प्रश्न 9. दक्षिणी भारत की प्रमुख नदियों के नाम लिखो।
उत्तर : दक्षिण भारत की प्रमुख नदियाँ नर्मदा, ताप्ती, महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी।
प्रश्न-10. हिमालय के तीन प्रमुख दरों के नाम बताओ।
उत्तर : बनिहाल, जोजीला, नाथूला
प्रश्न- 11. गंगा के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहरों के नाम बताओ।
उत्तर : देहरादून, हरिद्वार, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, कोलकाता आदि।
प्रश्न-12.दक्षिणी पठारी भाग की नदियाँ अधिकांशत: पूर्व की ओर क्यों प्रवाहित होती हैं?
उत्तर : दक्षिणी पठारी भाग की प्रमुख नदियाँ - महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी हैं। ये सभी नदियाँ दक्षिणी पठार से निकलकर पूर्व की ओर बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं क्योंकि दक्षिणी पठार का ढाल अधिकांशतः पूर्व की ओर है। चूंकि नदियाँ हमेशा अपने ढाल का अनुसरण करती है।
प्रश्न-13. पूर्वी तटीय मैदान और पश्चिमी तटीय मैदान का वर्गीकरण करो।
उत्तर : पूर्वी तटीय मैदान के दो भाग हैं-
(i) उत्तरी भागों को उत्तरी सरकार तट
(ii) दक्षिणी भाग को कोरोमण्डल तट कहा जाता है।
पश्चिमी तटीय मैदान को दो भागों में बाँटा जाता है-
(i)उत्तरी भाग को कोंकण तट
(ii) दक्षिणी भाग को मालावार तट कहा जाता है।
प्रश्न-14: लक्षद्वीप किस सागर में स्थित है? इसका गठन कितने द्वीपों को लेकर हुआ है?
उत्तर: लक्षद्वीप अरबसागर में स्थित है। इसका गठन 215 द्वीपों को लेकर हुआ है।
प्रश्न-19. पर्वत ग्रंथि किसे कहते हैं?
उत्तर : पर्वत ग्रंथि जिस ऊंची जगह से कई पर्वत श्रेणियाँ निकलकर विभिन्न दिशाओं में फैलती है, उसे पर्वत कहा जाता है जैसे कसेराकोरम आदि निकली है।