(1) अति लघुउत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न- 1. पृथ्वी का प्राचीनतम मानचित्र कहाँ बना था ?
उत्तर: बेबीलोन में
प्रश्न-2. किसने सर्वप्रथम मानचित्र की किताब प्रकाशित की?
उत्तर: मार्केटर में
प्रश्न- 3. एटलस का नामकरण किस नाम पर किया गया था ?
उत्तर: ग्रीक के प्राचीन देवता Atlas के नाम पर।
(2) लघु उत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न- 1. मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर: मानचित्र जिसके द्वारा पृथ्वी के किसी क्षेत्र अथवा सम्पूर्ण पृथ्वी का सटीक प्रारूप तैयार किया जा सकता है, उसे मानचित्र कहा जाता है।
प्रश्न-2. मापक किसे कहते हैं?
उत्तर: मापक जिस निर्दिष्ट अनुपात में पृथ्वी के किसी अंचल के वास्तविक आकार को कागज पर छोट करके दिखाया जाता है, उसे मानचित्र का मापक या स्केल कहा जाता है।
प्रश्न 3. प्राकृतिक मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर: प्राकृतिक जिस मानचित्र में प्राकृतिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाता है, उसे प्राकृतिक मानचि कहा जाता है।
प्रश्न 4. राजनैतिक मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर: राजनैतिक जिस मानचित्र में राजनैतिक विभाजन, जैसे-गाँव, जिला, राज्य, देश आदि दर्शाये जाते हैं उसे राजनैतिक मानचित्र कहा जाता है।
प्रश्न-5 कार्टोग्राफी किसे कहते हैं?
उत्तर: कार्टोग्राफी मानचित्र बनाने की विधा को कार्टोग्राफी कहते हैं।
प्रश्न 6. प्लान किसलिए बनाए जाते हैं?
उत्तरः प्लान बनाने की आवश्यकता एक छोटे स्थान कागज पर बड़े-बड़े घर, मकान, विद्यालय, कक्षारूम इत्यादि को बिल्कुल सटीक आकार में दर्शाने के लिए प्लान बनाए जाते हैं प्लान के द्वारा दूरी एवं दिशा दोनों का सही-सही ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
प्रश्न 7. प्रतीक चिह्न किसे कहा जाता है?
उत्तर: प्रतीक चिह्न पृथ्वी के समस्त देशों के मानचित्रों में धरातल के वास्तविक स्वरूप को दर्शाने के लिए जिन प्रतीक चिह्नों एवं शक्षरों का एक ही अर्थ में प्रयोग किया जाता है, ऐसे समस्त निर्दिष्ट प्रतीक चिह्नों को परम्परागत प्रतीक चिह्न कहा जाता है।
प्रश्न 8. मानचित्र में मुख्य रूप से किन-किन रंगों का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर : (1) जल को दर्शन के लिए नीला रंग
(2) वनभूमि या मैदान के लिए हरा रंग
(3) कृषि क्षेत्र के लिए नीला रंग
(4) पर्वत पहाड़ के लिए बादामी रंग