सही विकल्प चुने :
1 "अश्व अक्षांश" स्थित है :
(क) विषुवतरेखीय निम्न वायुदाब वाली पेटी
(ख) उपोष्ण उच्च वायुदाब की पेटी
(ग) उपध्रुवीय निम्न वायुदाब की बेटी
(घ) ध्रुवीय उच्च वायुदाब की पेटी
उत्तर :(ख) उपोष्ण उच्च वायुदाब की पेटी
2 दिनरात के तापक्रम में सबसे अधिक अन्तर देखा जाता है:
(क) विषुवतरेखीय जलवायु क्षेत्र में
(ख) उष्ण मरुस्थलीय जलवायु क्षेत्र में
(ग) ध्रुवीय मानसून जलवायु क्षेत्र में
(घ) भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र में
उत्तर :(ख) उष्ण मरुस्थलीय जलवायु क्षेत्र में
3 वार्षिक तापान्तर की मात्रा सबसे कम रहती है
(a) भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में
(b) मौसमी जलवायु क्षेत्र में
(c) भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में
(d) स्टेपी जलवायु क्षेत्र में
उत्तर :(a) भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में
4 फ्रांस की रोन नदी की घाटी में प्रवाहित होने वाली ठंडी स्थानीय हवा को कहा जाता है
(a) चिनूक
(c) मिस्ट्रल
(b) सिराक्को
(d) बोरा
उत्तर (c) मिस्ट्रल
5. धूमकेतु जलकर राख बन जाता है निम्नलिखित स्तर में :
(a) आवनमण्डल
(b) समतापमण्डल
(c) क्षोभमण्डल
(d) बहिर्मण्डल
उत्तर : (a) आयनमण्डल
6. पृथ्वी का सर्वाधिक विनाशकारी चक्रवात टारनेडो को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में इस नाम से जाना जाता है।
(a) साइक्लोन
(b) ट्विस्टर
(c) टाइफून
(d) हरीकेन
उत्तर : (b) ट्विस्टर
7 हेट्रोस्फीयर की सबसे ऊपरी सतह है
(a) आणविक हाइड्रोजन स्तर
(b) हीलियम स्तर
(c) पारमाणविक आक्सीजन स्तर
(d) आणविक नाइट्रोजन स्तर
उत्तर : (a) आणविक हाइड्रोजन स्तर
8 जिस यंत्र से वायु की आर्द्रता मापी जाती है
(a) थर्मामीटर
(b) बैरोमीटर
(c) हाइग्रोमीटर
(d) अनीमोमीटर
उत्तर : (c) हाइग्रोमीटर
9. तापमानं मापने वाले यंत्र का नाम है :
(a) बैरोमीटर
(b) थर्मामीटर
(c) रेंजगेज
(d) हाइग्रोमीटर
उत्तर :(b) थर्मामीटर।
10. समुद्र तल पर वायुमण्डलीय दाब है :
(a) 1013.14 Mb
(b) 1013.25 Mb.
(c) 1024.56Mb
(d) 996.04Mb
उत्तर : (b) 1013.25 Mb
11. एलनिनो (EI NINO) पाया जाता है :
(a) अफ्रीका के पश्चिमी घाट
(b) पेरू एवं इक्वेडोर के पश्चिमी तट में
(c) मेडागास्कर के तट में
(d) आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट में
उत्तर : (b) पेरू एवं इक्वेडोर के पश्चिमी तट में।
12. वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा है:
(a) 78.1%
(b) 78.9%
(c) 20.99% या 21%
(d) 23.2.1%
उत्तर : (c) 20.99% या 21%
13. पूर्वी भारत का एक वृष्टिछाया प्रदेश है :
(a) देहरादून
(b) गोवा
(c) मौसिनराम
(d) शिलांग
उत्तर : (d) शिलांग ।
14. एक हरित गृह गैस है।
(a) CO2
(b) O₂
(c) HO
(d) N
उत्तर: (a) CO2
15. पृथ्वी का एल्बिडो की इकाई का प्रतिशत है :
(a) 32%
(b) 36%
(c) 34%
(d) 38%
उत्तर : (c) 34%
16. ऋतु परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है
(a) उष्णकटिबन्धीय मानसूनी जलवायु में
(b) भूमध्य रेखीय जलवायु में
(c) उष्ण मरूस्थलीय जलवायु में
(d) चीन तुल्य जलवायु में
उत्तर: (C) उष्ण मरूस्थलीय जलवायु में।
17.कौन प्राकृतिक सौर आवरण है ?
(a) हीलियम
(b) ओजोन
(c) नाइट्रोजन
(d) ऑक्सीजन पटल
उत्तर : (b) ओजोन
18. आल्पस पर्वत की उत्तरी डाल पर नीचे उतरती हवा को कहते हैं।
(a) फोन
(b) स्वामसिन
(c) बोरा
(d) चिनूक
उत्तर :(a) फोन
19. जेट स्ट्रीम का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था ?
(8) ए०जी० मा
(b) एम०टी० यीन
(c) सी०जी० रॉसबी
(d) टी० पी० नन
उत्तर : (C) सी०जी० रॉसबी |
20. मानचित्र पर समान वायुदाब वाले स्थानों को मिलाने वाली कल्पित रेखा को कहते हैं:
(a) समभार या समदाब
(b) समताप
(c) समवर्षा
(d) समोच्च रेखा
उत्तर : (a) समभार या समदाब
21. 40° दक्षिणी अक्षांश पर चलने वाली पछुवा हवा को क्या कहा जाता है ?
(a) भयंकर पचासा
(b) चीखता साठा
(c) काल वैशाखी
(d) गरजती चालीसा
उत्तर : (d) गरजती चालीसा
22. चीन सागर में उत्पन्न होने वाले उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात को क्या कहते हैं?
(a) दोनेो
(b) हरीकेन
(c) चक्रवात
(d) टाइफून
उत्तर : (d) टाइफून।
23. उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों को क्या कहा जाता है?
(a) तारों का चक्रवात
(b) बादलों का चक्रवात
(c) चक्रवात की आँख
(d) चक्रवात का सागर
उत्तर : (C) चक्रवात की आँख
24. सबसे अधिक वर्षा किस बादल से होती है?
(a) वर्षी मेघ
(b) कपासी मेघ
(c) पक्षास मेघ
(d) स्तरी मेघ
उत्तर : (a) वर्षी मेघ ।
25. चार बजे वाली वर्षा (4 O'Clock Rainfall) किस वर्षा को कहा जाता है ?
(a) चक्रवाती वर्षा
(b) संवहनीय वर्षा
(c) पर्वतीय वर्षा
(d) ओला वृष्टि
उत्तर : (b) संवहनीय वर्षा ।
26. भारत में अधिकतर वर्षा किस प्रकार की होती है?
(a) संवहनीय वर्षा
(b) पर्वतीय वर्षा
(c) चक्रवातीय वर्षा
(d) वर्षी मेघ
उत्तर : (b) पर्वतीय वर्षा ।
27. भूमध्यरेखीय वर्षा वन क्षेत्र पाया जाने वाला सदाबहार बन को ब्राजील के आमेजन घाटी में क्या कहा जाता है?
(a) सेल्वा
(b) पम्पास
(c) प्रेवरी
(d) बेल्ड
उत्तर : (a) सेल्वा
1. समदाब या समभार रेखा क्या है ?
उत्तर: समदाब या समभार (Isobars) समदाब या समभार का अंग्रेजी रूपान्तरण आइसोबार (150 549 bar) है। Isobar अंग्रेजी के दो शब्दों 190 का अर्थ सम तथा Bar का अर्थ 'भार' या 'दाव' होता है, अर्थात समदाय समदाय के कल्पित रेखायें हैं जो समुद्र तल से समान वायुदाब वाले स्थानों को मिलाते हुए खींची जाती है।
2. फेरल का नियम से तुम क्या समझते हो ? अथवा फेरल का नियम क्या है ?
उत्तर : फेरस का नियम (Farrel's Law) पृथ्वी की दैनिक गति के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में हवा अपनी दायीं ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपनी बायीं ओर मुड़ जाती है। इस विशेष को फेरल नामक वैज्ञानिक ने सिद्ध किया था। अतः इसे फेरल का नियम कहा जाता है।
3. दक्षिणी गोलार्द्ध के दो उष्ण मरुस्थलों के नाम बताओ। (Board Sample Paper)
उत्तर : दक्षिणी गोलार्द्ध के दो उष्ण मरूस्थलों के नाम कालाहारी एवं अटकामा
4.सापेक्ष आर्द्रता (Relative Humidity) क्या है ?
उत्तर: सापेक्ष आर्द्रता (Relative Humidity) :- किसी भी तापमान पर पायु में उपस्थित जलवाण तथा उसी तापमान पर उसी वायु की जलवाष्प धारण करने की क्षमता को सापेक्ष आईला कहते हैं। इसे प्रतिशत मात्रा में व्यक्त किया जाता है।
5. ओसांक बिन्दु तापक्रम (Dew Point Temperature) क्या है ?
उत्तर : ओसांक बिन्दु तापक्रम (Dew Point Temperature) बिना भाप के घटाये बढ़ाये ही जिस तापमान पर वायु संतृप्त हो जाती है, उस तापमान को ओसांक बिन्दु तापक्रम कहा जाता है।
6. चक्रवातीय वर्षा (Cyclonic Rain) क्या है?
उत्तर: चक्रवातीय अथवा वाताग्री वर्षा (Cyclonic or Frontal Rainfall): चक्रवातों द्वारा होने वाली वर्षा को चक्रवाती या बाताग्री वर्षा कहा जाता है। शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात में उष्ण पूर्व आई वायु राशि हल्की होने के कारण शीतल एवं शुष्क राशि के ऊपर चढ़ जाती है, इससे गर्म पवन में उपस्थित जलवाण का संघनन हो जाता है और वर्षा होती है। इस प्रकार की वर्षा शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों के क्षेत्रों में होती है। शीत ऋतु में उत्तर-पश्चिम भारत में भी वर्षा चक्रवातों द्वारा ही होती है।
7. बोफर्ट मापक्रम (Bofert Scale) क्या है ?
उत्तर: बोफर्ट मापक्रम (Bofert Scale):- यह एक अन्तर्राष्ट्रीय वायु गति मापक यंत्र है जिसमें वायु की न्यूनतम गति शून्य शांत वायु और अधिकतम गति 12 इकाई दिखाई जाती है।
8. आपेक्षिक आर्द्रता क्या है ?
उत्तर: विशिष्ट आर्द्रता (Specific Humidity) वायु के प्रति इकाई भार में जल वाष्प के भार को विशिष्ट आर्द्रता कहते हैं, उसे ग्राम प्रति किलोग्राम की इकाई में मापा जाता है।
9. डोलड्रम या शान्त कटिबन्ध क्या है ?
उत्तर :डोलड्रम या शान्त कटिबन्ध (Doldrum or Calm Belt) विषुवत रेखीय निम्न दाब कटिबन्ध में धरातलीय क्षैतिज पवन नहीं चलता बल्कि अधिक तापमान के कारण वायु हल्की होकर ऊपर की ओर उठती है और संवहनीय धाराओं का जन्म होता है। इसलिए इस कटिबन्ध को भूमध्य रेखीय शांत कटिबन्ध या डोलड्रम कहा जाता है। इसका विस्तार भूमध्य रेखा से 5° उत्तर एवं 5° दक्षिण अक्षांशों के बीच होता है।
10. अश्व अक्षांश किसे कहा जाता है ? अथवा, घोड़े का अक्षांश (Horse Latitude) से तुम क्या समझते हो ?
उत्तर: अश्व अक्षांश (Horse Latitude) : ग्लोब पर दोनों गोलाद्धों में 30%-50° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश को अश्व अक्षांश कहा जाता है। घोड़े से लदे जहाज को बचाने के लिए इन अक्षांशों के बीच समुद्र में घोड़े को फेंक दिया जाता था। इसलिए इसे घोड़े का अक्षांश भी कहा जाता है।
11. अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) किसे कहते हैं ?
उत्तर: यह प्रदेश विषुवतरेखीय न्यून वायुदाब की पेटी पर विस्तृत है। यहाँ जब कभी उत्तरी-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ चलती हैं तो वाताग्र का निर्माण हो जाता है। इस प्रकार यहाँ व्यापारिक हवाओं के अभिसरण को ही अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र कहा जाता है।
12. तापक्रम की विलोमता किसे कहते हैं ?
उत्तर : तापमान का व्युत्क्रमण या विलोमता (Inversion of Temperature) साधारणतः ऊँचाई के अनुसार तापक्रम घटने लगता है परन्तु कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि ऊँचाई बढ़ने पर भी तापमान घटने की अपेक्षा बढ़ता जाता है और वायु की तहें सामान्य अवस्था के विपरीत शीतल, उष्ण और अधिक रूप में पायी जाती है। वायु तहों की ऐसी अवस्था को ही तापमान का व्युत्क्रमण या विलोमता कहा जाता है।
13. चिनूक क्या है?
उत्तर: चिनूक (Chinook) चिनूक शब्द का अर्थ है 'हिम मक्षी'। यह पवन अमेरिका एवं कनाडा में रॉकी पर्वत श्रेणी की पूर्वी ढाल पर नीचे उतरती है। रॉकी के पूरब भाग में स्थित चारागाहों को हिम के प्रभाव से मुक्त रखती है।
14. जेट खोत (चारा) की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :(i) यह अक्षांशीय उष्मा संतुलन को कायम रखने में सहायक होती है। (ii) यह चक्रवातों के मार्ग को प्रभावित करती है।
16.वायु विज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर: वायु विज्ञान (Aerology): वायुमण्डल की सबसे ऊपरी परतों के अध्ययन को ही वायु विज्ञान कहा जाता है।
17. ऋतु विज्ञान क्या है?
उत्तर: ऋतु विज्ञान (Meteorology): वायुमण्डल की सबसे निचली परतों के अध्ययन को ऋतु विज्ञान कहा जाता है।
18. सामान्य हास दर किसे कहते हैं?
उत्तर : सामान्य हास दर (Normal Lapse Rate) क्षोभमण्डल की परत में ऊँचाई के साथ-साथ तापमान कम होता जाता है। तापमान की गिरावट की दर 1°C प्रति 165 मीटर होती है, इसे ही सामान्य हास दर कहते हैं।
19. सम मण्डल से क्या समझते हैं?
उत्तर: सम मण्डल (Homosphere) : नम मण्डल वायु मण्डल का निचला भाग है। समुद्र तल से इस मण्डल की ऊँचाई 90 कि०मी० मानी गयी है। इस मण्डल की रचना मुख्यतः नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन दोनों गैसों से हुई है। ये दोनों गैसें वायुमण्डल के 99 प्रतिशत भाग को घेरे हुए हैं।
20.उत्तर ध्रुवीय प्रकाश (Aurora Borealis) और दक्षिणी ध्रुवीय प्रकाश (Aurora Australis) क्या हैं?
उत्तर :ध्रुवीय प्रकाश पर सूर्य के धब्बों के परिवर्तन का भी काफी प्रभाव पड़ता है, अतः सूर्य के विद्युत विसर्जन से भी यह प्रकाश संबंधित है। उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य से प्राप्त रंग-बिरंगे प्रकाश पूँज को उत्तर ध्रुवीय प्रकाश तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में उसी प्रकाश पूँजों को दक्षिण ध्रुवीय प्रकाश कहा जाता है।
21.पृथ्वी का उष्मा बजट क्या है ?
उत्तर: पृथ्वी का उष्मा बजट (Heat Budget of the Earth) पृथ्वी पर औसत तापमान एक समान रहता है। यह सूर्यताप एवं भौमिक विकिरण में संतुलन के कारण ही संभव हुआ है। इस संतुलन को ही पृथ्वी का उष्मा बजट कहा जाता है।
22. दैनिक तापान्तर अथवा दैनिक ताप परिसर से क्या समझते हो ?
उत्तर: दैनिक तापान्तर (Daily Range of Temperature) एक दिन के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के अन्तर को ही दैनिक तापान्तर कहते हैं।
23. दैनिक औसत तापमान किसे कहते हैं ?
उत्तर : दैनिक औसत तापमान (Average Daily Temperature): किसी स्थान के किसी दिन के सबसे अधिकतम तापमान तथा रात के सबसे न्यूनतम तापमान के औसत को ही औसत तापमान कहा जाता है।
जैसे – अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम तापमान 15°C
अर्थात् अधिकतम और न्यूनतम तापमान को जोड़ कर दो से भाग देने पर प्राप्त तापमान ही दैनिक औसत तापमान होगा।
(29°C + 15°C) | 2
= 44° | 2
=22°C
24. विषम मण्डल क्या है?
उत्तर : विषम मण्डल (Heterosphere): यह वायुमण्डल की सबसे ऊपरी परत है, इस मण्डल की ऊँचाई 90 कि०मी० से 10,000 कि०मी० तक है। इस मण्डल में स्थित विभिन्न परतों के रासायनिक एवं भौतिक गुणों की विषमता के कारण ही इसका नाम विषम मण्डल है।
25. तापीय भूमध्य रेखा क्या है ?
उत्तर : तापीय भूमध्य रेखा (Thermal Equator) पृथ्वी के उच्चतम वार्षिक तापमान वाले स्थानों को मिलाते हुए जो समताप रेखा खींची गयी है उसे तापीय भूमध्य रेखा कहते हैं।